..................... Kangana Ranaut reveals her co star is searching wedding Rishta for Kangana Ranaut ready to marry at 40 - Hindi Filmibeat

16 की उम्र से धड़ाधड़ हिट दे रही है ये टॉप एक्ट्रेस, एक्स चुराते हैं नजरे, अब 40 की उम्र में खोज रही रिश्ता

Kangana Ranaut On Wedding: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन में जुटी हैं। इस कड़ी में उन्होंने आईएएनएस को इंटरव्यू किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के जीवन, शादी, करियर और समाज में उनके योगदान को लेकर खुलकर बातचीत की। इस बातचीत में उनकी को-स्टार स्मिता तांबे की उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल पूछ लिया।

Kangana Ranaut On Wedding

शादी पर कंगना ने की खुलकर बात

इस सवाल पर कंगना ने मजेदार जवाब दिया। दरअसल, कंगना ने आईएएनएस से को-स्टार्स के बीच होने वाली बातचीत के बारे में बताया। इस बीच स्मिता तांबे ने कहा कि वह उनके एक सवाल का जवाब नहीं दे रही हैं कि वह शादी कब करेंगी। इस पर कंगना ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।

कंगना के लिए रिश्ता खोज रही है ये हसीना

उन्होंने कहा, ''हमारी बातचीत इस बारे में नहीं थी कि कौन अपनी जिंदगी में क्या कर रहा है। हम सामान्य तौर पर अपने जीवन के अनुभवों के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन हां, स्मिता मेरे लिए रिश्ता जरूर ढूंढ़ रही हैं।' इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि कई सफल महिलाएं शादी करने का फैसला लेने में इतना समय क्यों लगाती हैं, तो कंगना ने इसे हर व्यक्ति की अलग जीवन यात्रा बताया।

मेरे सभी को स्टार्स की शादी हो गई

उन्होंने कहा, ''मैं कहूंगी कि हर किसी की अपनी लाइफ जर्नी होती है। मेरे साथ मौजूद को-स्टार्स में सभी शादीशुदा हैं और दो के बच्चे भी हैं, लेकिन हर किसी का अनुभव अलग होता है। जैसे गिरिजा बहुत कम उम्र में मां बनी थीं, जो किसी के लिए भी बहुत मुश्किल परिस्थिति होती है। हर महिला का अपना अलग सफर होता है। मेरे मामले में मैं शादी के इंस्टीट्यूशन में विश्वास रखती हूं। ऐसा नहीं है कि मैं शादी में विश्वास नहीं रखती, लेकिन सच यह है कि लंबे समय तक शादी मेरी प्राथमिकता नहीं है। मेरी प्राथमिकता हमेशा मेरा करियर रहा है।''

मम्मी पापा ने कही थी ये बात

कंगना ने अपने करियर की शुरुआत और सफलता के सफर को याद करते हुए कहा, ''मैंने सोलह या सत्रह साल की उम्र में काम शुरू किया था, लेकिन सफलता मुझे 29 साल की उम्र में मिली, जब मैंने 'तनु वेड्स मनु' और 'क्वीन' जैसी फिल्में कीं। इसके बाद मुझे जीवन में कई फैसले लेने पड़े। मेरे माता-पिता कहते थे, 'यह कैसी सोच है, लड़कियां ऐसे नहीं सोचतीं।' लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मुझे अपने तरीके से आगे बढ़ना है।''

महिलाओं पर कंगना की सोच

आईएएनएस ने जब नर्सों के कम वेतन और उनके मुश्किल काम के बारे में सवाल पूछा तो कंगना रनौत ने कहा, ''मुझे लगता है कि जिस समाज में हर काम केवल आर्थिक लेन-देन बन जाता है, वह समाज धीरे-धीरे पतन की ओर चला जाता है। जब हम घरेलू काम की बात करते हैं, जब महिलाएं कपड़े धोती हैं तो हम चार हजार रुपए बचाते हैं। जब वे खाना बनाती हैं तो छह हजार रुपए बचाते हैं। ये सुनकर मेरे भीतर एक भावनात्मक बेचैनी होती है कि यह कैसी सोच है। अगर लोग काम का सम्मान करें, उसे भावनात्मक दृष्टि से देखें और उनके काम को आसान बनाने की कोशिश करें तो देश की इकॉनमी अपने आप बढ़ने लगेगी। मैं इस फिल्म में नर्सों का किरदार निभाकर यह दिखाने की कोशिश कर रही हूं कि वे कितनी साहसी, स्वतंत्र और समर्पित होती हैं।''

भारत भाग्य विधाता की कहानी

फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की बात करें तो यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और कामा अस्पताल में घटी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में कंगना रनौत नर्स 'गीता माधव' की भूमिका निभा रही हैं, जो अस्पताल में मरीजों की सेवा करती है और अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखती है। इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अगाशे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है। 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X