कंगना रनौत ने आमिर खान को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे 'ऋतिक केस' के बाद बदला सब कुछ

Kangana Ranaut on Hrithik Roshan: कंगना रनौत अक्सर अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। कंगना रनौत ने आमिर खान के साथ अपनी एक इंटरव्यू की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह इंटरव्यू टीवी शो 'सत्यमेव जयते' का है।
इंटरव्यू की एक झलक के साथ उन्होंने खुलासा किया है कि ऋतिक रोशन के साथ कानूनी मामले से पहले तक उनकी और आमिर खान के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री ने एक फैन पेज का वीडियो शेयर किया है। इंटरव्यू में कंगना रनौत दीपिका पादुकोण और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं।
इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है- 'असल में मुझे भी कभी-कभी वो दिन याद आते हैं जब आमिर सर मेरे बेस्ट बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे...जानें कहां गए वो दिन।' आगे उन्होंने लिखा है- 'एक बात तो पक्की है उन्होंने मुझे मेंटॉर किया, सराहना की और मेरे कई सारी च्वाइस को आकार दिया। ऋतिक द्वारा कानूनी कार्रवाई करने से पहले लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी वफादारी स्पष्ट कर दी- 'पूरे इंडस्ट्री के खिलाफ एक महिला थी।'
बता दें कि, कंगना रनौत रनौत द्वारा एक इंटरव्यू में 'सिली एक्स' के बारे में बात करने के बाद ऋतिक रोशन और उन्होंने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजा था। 2020 में जब ऋतिक रोशन का एफआईआर सायबर सेल से क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट में चला गया था तब कंगना रनौत ने ट्वीट किया था कि, ऋतिक रोशन को मूव करना चाहिए।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत अब अगली फिल्म 'चंद्रमुखी' में नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना रनौत 'इमरजेंसी' से निर्देशन में कदम रखने जा रही हैं। कंगना रनौत के पास 'तेजस' और 'सीता' जैसी फिल्में भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











