कंगना रनौत के पास है सीक्रेट सोशल मीडिया अकाउंट- एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा
एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में कर रही हैं और हाल ही में रिलीज हुए उनके थलइवी लुक ने लोगों को काफी ज्यादा हैरान कर दिया था। ये तो सभी जानते हैं कि कंगना रनौत के पास किसी भी तरह का सोशल मीडिया अकाउंट नहीं हैं और ना ही वो इसमें समय बिताती हैं। अगर आप भी ये सच मानते हैं तो आप गलत सोंच रहे हैं। दरअसल कंगना रनौत ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद सभी लोग चौंक गए हैं।
कंगना रनौत ने हाल ही में बात करते हुए खुलासा किया है कि उनके पास एक सीक्रेट सोशल मीडिया अकाउंट है और वो जब फ्री होती हैं तो करीब 7 से 8 घंटे उसमें बिताती है। हालांकि वो लोगों से बात नहीं करती हैं और ना ही इसके बारे में वो किसी को बताती है।

कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो अपनी बातें काफी बेबाकी साथ सभी के सामने रखती हैं और लोग उनकी इस अदा के दीवाने हैं। बात करें अभिनय कि तो वो काफी दमदार अभिनेत्री हैं। इस समय कंगना रनौत इन फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं...


Click it and Unblock the Notifications