पहलाज निहलानी ने मुझे डेब्यू फिल्म के लिए सिर्फ बाथरोब में पोज करवाया था- कंगना रनौत
कंगना रनौत जब कभी इंटरव्यू देती हैं, तो धमाका होता है। एक के बाद एक कई खुसाले होते हैं, कुछ बेबाक लेकिन विवादस्पद बयान होते हैं, जिन पर सालों तक चर्चा होता रहता है। हाल ही में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने एक बार फिर कई बड़े खुलासे किये हैं, जो आपको हैरान कर देगें।
अपने बॉलीवुड सफर के शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए कंगना ने बताया कि उनके लिए भी यह सफर आसान नहीं रहा था। जब वह बॉलीवुड में कदम रखने वाली थीं, तो उनके माता पिता काफी डरे हुए थे क्योंकि यहां काफी अलग अलग मानसिकता के लोग रहते हैं।

कंगना ने बताया, बॉलीवुड में उन्हें सबसे पहले पहलाज निहलानी ने एक फिल्म का ऑफर दिया था, जिसका नाम था 'आई लव यू बॉस'। जिसके लिए उन्होंने कंगना से एक फोटोशूट की बात की थी। फिल्म की कहानी एक युवा लड़की की थी, जो अपने बॉस से प्यार करने लग जाती है। यह काफी बोल्ड तरह की फिल्म थी।


Click it and Unblock the Notifications











