Kangana Ranaut ने Priyanka Chopra को दिया जवाब, बोलीं- मुझे छोड़कर किसी को इतनी फीस नहीं..

कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो ज्यादातर अपने आप से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करती हैँ। इस वक्त उनका एक पोस्ट खबरों का हिस्सा है जो कि उन्होने प्रियंका चोपड़ा का वीडियो देखकर किया है। प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो समान वेतन को लेकर बात कर रही थीं।
उनका कहना था कि, कई दर्जन फिल्में करने के बाद भी उनको कभी हीरो के बराबर फीस नहीं मिली। इसपर कंगना रनौत ने उनका समर्थन किया लेकिन ये भी बता डाला कि सिर्फ उनको पुरुषों के बराबर वेतन मिलता है।
कंगना ने लिखा, "यह सच है कि मेरे सामने महिलाएं केवल इन पितृसत्तात्मक मानदंडों को प्रस्तुत करती हैं ... मैं वेतन समानता के लिए लड़ने वाली पहली महिला थी और सबसे घृणित बात यह है कि ऐसा करते समय मुझे सामना करना पड़ा कि मेरे समकालीनों ने समान भूमिकाओं पर मुफ्त में काम करने की पेशकश की।
मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अधिकांश ए लिस्टर्स अन्य एहसानों की पेशकश के साथ मुफ्त में फिल्में करती हैं क्योंकि उन्हें डर है कि भूमिकाएं सही लोगों तक जाएंगी ... और फिर चतुराई से लेख जारी करती हैं कि वे उच्चतम हैं, हा हा..." इसके अलावा कंगना का कहना था कि,
"फिल्म उद्योग में हर कोई जानता है कि मुझे केवल पुरुष अभिनेताओं की तरह भुगतान मिलता है और कोई नहीं ... और उनके पास कम से कम दोष देने वाला कोई और नहीं है ..." कंगना रनौत का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि कंगना रनौत ने कई बातों का खुलासा कर दिया है। हालांकि कंगना रनौत के इस बयान को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications