'मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया नहीं बल्कि राजपूत हूं, कमर नहीं हिलाती हड्डियां तोड़ती हूं'- कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी ना किसी तरह से सोशल मीडिया पर नजर आती रहती हैं। इस समय फिर से उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है जो कि उन्होने एक कॉग्रेस नेता को जवाब देते हुए लिखा है। पूर्व पीएचई मंत्री और मुलताई से कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने कंगना रनौत को नाचने गाने वाली कहा था। इसके बाद से ये मामला काफी चर्चा में हैं। कंगना रनौत ने जवाब देते हुए लिखा है कि..
ये मूर्ख कौन है मैं नहीं जानती हूं। 'इसको शायद ये पता नहीं है कि मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया भट्ट नहीं हूं। मै एकलौती अभिनेत्री हूं जिसने आइटम नंबर्स करने के लिए मना किया है। कई बड़े हीरो (खान/कुमार) के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था। इसकी वजह से पूरा 'बालिवूडिया गैंग' मर्द-औरतें मेरे खिलाफ हो गई हैं। मैं राजपूत महिला हूं, कमर नहीं हिलाती हूं। मैं हड्डियां तोड़ती हूं।'
SHERSHAAH- इस दिन रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह, सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म!


Click it and Unblock the Notifications