कंगना रनौत ने दिया सोनू निगम कंट्रोवर्सी पर बयान..शानदार
कंगना रनौत का सोनू निगम कंट्रोवर्सी मामले में बयान है। जानिए क्या बोला कंगना रनौत ने।
सोनू निगम मामले में हर कोई बोलने से बचना चाह रहा है आखिर मामला इतना कंट्रोवर्सी भरा जो है। आखिरकार कंगना रनौत ने इस मामले में अपना बयान दिया है। उन्होंने बेहद साफ और सीधे लफ्जों में बात रखी है और उनकी बातों से आप भी सहमत होंगे।
[ सिंगल नहीं है परिणीति चोपड़ा..इस शख्स को कर रही डेट ]
दरअसल मामला ये है कि सोनू निगम ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट किया था कि सुबह आजान की आवाज से उनकी नींद खुल गई थी और धार्मिक मामलों में जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। इसे सोनू निगम ने गुंडागर्दी भी कहा था। हालांकि सोनू निगम ने इस मामले में अपनी सफाई भी दी थी।

इसी मामले में अब कंगना रनौत ने अपना बयान दिया है कि "मैं अपनी बात रख सकती हूं और मुझे निजी रूप से आज़ान की आवाज बेहद पसंद है।मैं जब लखनऊ में तनु वेड्स मनु की शूटिंग कर रही थी तो भी सुबह आज़ान की आवाज आती थी और मुझे अच्छी लगती थी।'
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि "मुझे पर्सनली लगता है कि सोनू निगम को भी अपनी बात और पक्ष रखने का हक है। उन्होंने जो भी कहा है उसे समझने की कोशिश करनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications