'ऑक्सीजन की कमी हो तो गाय के मुंह से मुंह लगाकर सांस लें?' फेक ट्वीट पर कंगना रनौत भड़की!
कोरोना वायरस ने देश भर में तबाही मचाई हुई है और लोग लगातार इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसका नया स्ट्रेन काफी खतरनाक है। ऐसे में सबसे ज्यादा जो खबरों चर्चा में हैं ऑक्सीजन ना मिलने की। कई ऐसी खबरें आ रहीं जिसमें बताया जा रहा है कि अस्पतालों से ऑक्सीजन खत्म हो गई है और उसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में कंगना रनौत का एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि पूरी तरह से फेक है।
इस ट्वीट में एक तस्वीर नजर आ रही है जिसमें एक शख्स गाय के मुंह से मुंह मिलाकर खड़ा है। इसके साथ इस ट्वीट में लिखा गया है कि.. इस समय जिसको भी ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है, वो इसे ट्राई करे।

चूंकि गाय ऑक्सीजन निकालती है तो यह कम समय में ऑक्सीजन पाने का सबसे आसान तरीक़ा है। इसके बाद कंगना रनौत को काफी ट्रोल किया जा रहा क्योंकि ये फेक ट्वीट उन्ही के प्रोफाइल को फोटोशॉप करके वायरल किया गया है।

गुस्सा हो गई हैं
इस ट्वीट को देखने के बाद अभिनेत्री काफी ज्यादा गुस्सा हो गई हैं और उन्होने सोशल मीडिया पर ही इसका जवाब दिया है।

रीट्वीट करके लिखा
कंगना ने इस फोटो को रीट्वीट करके लिखा- 'इस ट्वीट से मुझे मोदी जी का कैंपेन याद आता है- वे आपके पीछे पड़े हैं, मैं को ऐसे ही बीच में आया हूं।

आगे क्या लिखा
आप इस तरह के झूठ को सच मानने लगेगा, क्योंकि आप आलसी हो, मुझे बर्बाद करने की तुम ताकत दे रहे हो। कुछ भी जो तुम कर रहे हो सोच के करो क्योंकि मेरे पास खोने या पाने के लिए कुछ नहीं है।'

महिला को तोड़ने में लगाए गए हैं
इसके अलावा भी उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है कि.. 'इस वक्त राजपूत बब्बर शेरनी का यह असर कुछ ऐसा हो गया है कि पैसे बहाकर रणनीति बनाकर एक अकेली महिला को तोड़ने में लगाए गए हैँ।

सब पप्पू की वाट लगा रखी है
मूवी माफ़िया से राजनीति तक पप्पू पार्टी के लोग असफल हो रहे हैं। एक लड़की ने सब पप्पू की वाट लगा रखी है।'


Click it and Unblock the Notifications