'हिंदू- मुस्लिम एक्टर' वाले ट्वीट पर कंगना रनौत ने दिया उर्फी जावेद को जवाब, लिख डाला था कुछ ऐसा..

kangana ranaut, urfi javed

शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होकर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है लेकिन कंगना रनौत के ट्वीट्स रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। जी हां, अपने बेबाक ट्वीट्स को लेकर मशहूर कंगना रनौत ने फिर से कुछ ऐसा कर डाला है जिसको लेकर उर्फी जावेद ने उनको जवाब दिया है। कंगना रनौत ने इसके पहले पठान को लेकर कई ऐसे ट्वीट्स किए हैं जो कि चर्चा में रहे हैं। दरअसल कंगना रनौत ने हिंदू और मुस्लिम एक्टर्स को लेकर एक पोस्ट किया था जिसको शायद उर्फी ने पसंद नहीं किया है।

कंगना ने लिखा था, ''बहुत अच्छा विश्लेषण... इस देश ने सिर्फ और सिर्फ खानों से प्यार किया है और कभी-कभी सिर्फ और सिर्फ खानों से... और मुस्लिम अभिनेत्रियों पर जुनून सवार है, इसलिए भारत पर नफरत और फासीवाद का आरोप लगाना बहुत अनुचित है... भारत जैसा कोई देश नहीं है इस दुनिया में।''

इस रिएक्ट करते हुए उर्फी ने लिखा, "हे भगवान! यह विभाजन क्या है, मुस्लिम अभिनेता, हिंदू अभिनेता? कला को धर्म से विभाजित नहीं किया जाता है। केवल अभिनेता हैं"। जैसे ही ये ट्वीट सामने आया कंगना रनौत ने तुरंत उर्फी को जवाब दिया।

उन्होने लिखा, ''हाँ मेरे प्यारे उर्फी, एक आदर्श दुनिया होगी लेकिन यह तब तक संभव नहीं है जब तक हमारे पास समान नागरिक संहिता नहीं है, जब तक यह देश संविधान में विभाजित नहीं होगा तब तक यह विभाजित रहेगा, आइए सभी से समान नागरिक संहिता की मांग करें, @नरेंद्र मोदी 2024 मेनिफेस्टो में जी। क्या हम करेंगे?''

हालांकि कंगना रनौत के इस ट्वीट पर उर्फी ने रिएक्ट नहीं किया है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वो काफी जल्दी अपनी बात इसपर रखती हुईं नजर आ सकती हैं।

Read more about: kangana ranaut urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X