..................... Kangana Ranaut replaces Deepika Padukone in Vishal Bhardwaj's next - Hindi Filmibeat

OUCH: इतने बड़े प्रोजेक्ट में कंगना ने किया दीपिका पादुकोण को रिप्लेस!

[बॉलीवुड समाचार] विशाल भारद्वाज के साथ काम करना हर एक्टर का सपना है। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड के ज़्यादातर एक्टर्स को उनके करियर की बेस्ट फिल्म दी है। शाहिद कपूर को तो उन्होंने इंडस्ट्री में नई ज़िंदगी दी है। अब कंगना रनौत ने विशाल भारद्वाज के एक बहुत ही महत्तवपूर्ण प्रोजेक्ट से दीपिका पादुकोण को रिप्लेस कर दिया है।

विशाल भारद्वाज दरअसल, इंडस्ट्री की पहली महिला स्टंट आर्टिस्ट पर एक फिल्म बना रहे हैं। इंडस्ट्री में फियरलेस नादिया नाम से मशहूर ये आर्टिस्ट तीस के दशक में फिल्मों की सबसे मशहूर आर्टिस्ट थीं। यह फिल्म उन्हीं की बायोपिक थी।

इस प्रोजेक्ट पर पहले दीपिका पादुकोण काम करने वाली थीं पर पता नहीं कैसे कंगना रनौत को फाइनल कर लिया गया है। कंगना को अब बस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करना है। उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है और अब वो जल्द ही अपनी डेट लिस्ट खाली करने वाली है।
ALSO READ: ''न दीपिका..न सोनम..मैं हूं नई सुपरस्टार''

वैसे भी कंगना रनौत कई बार कह चुकी हैं कि विशाल भारद्वाज के साथ काम करना उनका सपना है। और जिस हिसाब से वो इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रही हैं लग रहा है कि उनके सारे सपने जल्द ही पूरे होने वाले हैं।
MISTAKE...वरना ये होती कंगना की नेशनल अवार्ड हैट्रिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X