दीपिका पादुकोण ने छीन ली कंगना रनौत की फिल्म इमली? जानिए क्या बोले अनुराग बासु!
दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत दोनो ही इस समय इंडस्ट्री की बड़ी अदाकारा हैं और अपने अभिनय की छाप छोड़ने में माहिर है। हाल ही में फिल्म इमली को लेकर खबर आ रही थी कि इसमें कंगना रनौत नजर आने वाली हैं लेकिन बाद में ऐसा नहीं हो पाया और दीपिका पादुकोण ने कंगना को रिप्लेस कर दिया। अब इस बारे में निर्देशक अनुराग बासु ने खुलासा कर दिया है।
एक साक्षात्कार के दौरान अनुराग बासु ने कहा कि कंगना रनौत इस समय काफी ज्यादा बिजी हैं और उनको डेट्स की समस्या है। हालांकि उन्होने ये नहीं बताया कि दीपिका इस फिल्म में हैं या नहीं लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा ही होने वाला है।

फिलहाल दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग कर रही हैं। ये फिल्म एसिड विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित होगी। जिसमें दीपिका लीड रोल में हैं।
फिल्म साल 2020 में 10 जनवरी को रिलीज होगी। वहीं कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म पंगा की शूटिंग में बिजी हैं। कुछ दिनों पहले कंगना रनौत अपनी फिल्म मर्णिकर्णिका से बॉलीवुड में अपने डायरेक्शन डेब्यू भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











