कंगना रनौत ने रणवीर सिंह के बैन को बताया सही, बोलीं- हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं...
Kangana Ranaut On Ranveer Singh Ban: कंगना रनौत ने अपने शो 'भारत भाग्य विधाता' से दमदार कमबैक किया है। 'इमरजेंसी' के बाद से कंगना किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहीं हैं। 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। बीते मंगलवार 2 जून को शो का ट्रेलर लॉन्च था। इस इवेंट में बातचीत के दौरान कंगना ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच के विवाद पर टिप्पणी की।

कंगना रनौत ने याद किए अपने दिन
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर विवाद पर जब कंगना रनौत से सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस को अपने शुरुआती दिनों की याद आ गई। वो कहती हैं कि इंडस्ट्री में जब कद बढ़ता है तो दुश्मन अपने आप ही बढ़ने लगते हैं।
सफलता के साथ बढ़ती है आलोचना
कंगना ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता जितनी बढ़ती है, उसके आलोचकों और विरोधियों की संख्या भी उतनी ही बढ़ जाती है। उनके मुताबिक, यह जीवन का एक सामान्य हिस्सा है और हर सफल व्यक्ति को इसका सामना करना पड़ता है।
मुझे भी सभी ने बैन किया
एक्ट्रेस और सांसद कहती हैं, मुझसे इस विषय पर सवाल पूछना दिलचस्प है। मुझे भी सभी ने बैन किया था। जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा नामुमकिन है कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़े। ऐसे में रणवीर सिंह को समझना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, जो उनके इतने दुश्मन हैं।
वो अपने अनुभवों को याद करते हुए कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री की ये आदत रही है। कंगना ने अपने समय का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद भी ऐसे दौर से गुजर चुकी हैं, जब इंडस्ट्री में कई लोगों ने उनका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें भी काम न देने या किनारे करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अपने काम पर ध्यान बनाए रखा।
मेरी गाड़ी तो चल रही है
कंगना का मानना है कि ऐसे हालात किसी कलाकार की राह को मुश्किल जरूर बना सकते हैं, लेकिन अगर वह अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहे तो आगे बढ़ना संभव है। वो इस बारे में आगे कहती हैं कि लोगों ने उन्हें साइडलाइन करने की कितनी कोशिश की लेकिन वो अपने लक्ष्य पर बनी रहीं और आज वो अच्छा कर रही हैं। उनके करियर की गाड़ी अच्छी चल रही है।
पूरा मामला फिल्म 'डॉन 3' से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म की घोषणा साल 2023 में फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने की थी। वो इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। फिल्म के ऐलान के 3 साल बाद इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया, लेकिन अब रणवीर सिंह इसका हिस्सा नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications