सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कंगना रनौत ने लिखा पोस्ट, नेहरू- गांधी की तीखी आलोचना
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार वल्लभभाई को श्रद्धांजलि अर्पित की है और राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हिस्सा लिया। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सरदार पटेल को याद करते हुए एक ट्विट किया है, साथ ही महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू की तीखी आलोचना की है।
कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में हैं, जो सामाजिक या राजनीतिक मुद्दों पर अपनी टिप्पणी देती आई हैं। कभी लोग उनके बयानों को पसंद करते हैं, जबकि कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा है।

खैर, सरदार पटेल की जयंती पर उन्होंने जिस तरह से महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधा है, उसे देखकर लोग थोड़े हैरान हैं। कंगना ने ट्विटर पर सरदार पटेल की तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस और गांधी के फैसलों पर हमला बोला है।


Click it and Unblock the Notifications











