थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत को याद आया इंदिरा गांधी हत्याकांड, लिखा- 'खालिस्तानियों की कहानी..'

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत चर्चा में हैं। कुछ सितारे उनके समर्थन में हैं तो कुछ विरोध करते हुए कुलविंदर कौर को नौकरी देने की बात कर रहे हैं।
लेकिन इस बीच कंगना रनौत ने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होने इंदिरा गांधी की हत्या को लेकर जिक्र किया है। बता दें कि इस दौरान उन्होने बताया है कि कैसे कुछ लोगों ने उनकी हत्या की थी। इंदिरा की हत्या को अपने थप्पड़ कांड से वो जोडती हुई नजर आ रही हैं।
इस स्टोरी के साथ कंगना रनौत ने लिखा, "इमरजेंसी फिल्म में जल्द ही दिखाई देगा कि कैसे एक निहत्थी बुजुर्ग महिला को उसके ही घर के अंदर वर्दीधारी लोगों ने मार डाला, जिन पर उनकी सुरक्षा जिम्मेदारी थी।
उन्होंने उस महिला को मारने के लिए 35 गोलियां चलाईं, ऐसे खालिस्तानियों की कहानी जल्द ही रिलीज होगी।" जी हां, कंगना रनौत काफी भड़की हुई हैं और लगातार खालिस्तान की बात कर रही हैँ। उनका कहना है जिसने उन्हे थप्पड़ मारा है वो खालिस्तान के समर्थक हैं।
कंगना ने सीआईएसएफ कॉंस्टेबल को लेकर क्या कहा
कंगना ने कहा कि, कांस्टेबल उनके पास आई, उसके चेहरे पर मारा और अपमान किया, कथित तौर पर किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान कंगना रनौत के समर्थन के कारण वो गुस्से में थी। रनौत ने कहा, "उसने मेरे चेहरे पर मारा और मुझे गालियां देना शुरू कर दिया। मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया और उसने कहा कि वह किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करती है।" लोग हैरान हैं और सोच रहे हैं कि एयरपोर्ट जैसी जगह पर चुनी हुई एमपी भी सुरक्षित नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











