ALERT: 'बजरंगी भाईजान' के बाद कंगना ने फिर सलमान को कहा NO
[बॉलीवुड न्यूज] 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की बेजोड़ सफलता के बाद कंगना रनौत अपने फिल्मों के चुनाव में खासी सावधानी बरत रही हैं। बिग बैनर, डाइरेक्टर, को-स्टार को दरकिनार करते हुए कंगना अपने रोल पर ध्यान दे रही हैं। बहरहाल, इसी क्रम में उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को भी रिजेक्ट कर दिया।
हालांकि, बताया जा रहा है कि कंगना की फिल्म 'रंगून' और 'सुल्तान' के डेट क्लैश हो रहे थे, इसीलिए कंगना ने फिल्म को न कहा। बता दें, सुल्तान के लिए आदित्य चोपड़ा खुद कंगना से बात करने आए थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार महिला पहलवान का होगा और आदित्य ने कहा कि सलमान के होते हुए भी एक्ट्रेस का रोल काफी चैलेंजिग हैं। लेकिन अफसोस.. कंगना फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं।
यहां जानिए कंगना ने और किन किन फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications