'... तो सर काट भी सकते हैं' इमरजेंसी से पहले कंगना को खुली धमकी, वीडियो शेयर कर मांगी पुलिस से मदद

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Get Threat: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, इसको लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। सिख संगठनों के विरोध के बीच अब सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कंगना को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई को लेकर कोई दावा फिलहाल नहीं किया जा सकता, पर कंगना ने इस वीडियो को महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और पंजाब पुलिस को टैग करके कार्रवाई की मांग की है। कंगना के किसान आंदोलन को लेकर दिये गये अपने बयान पर भी हंगामा मचा हुआ है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो राहुल चौहान नाम के हैंडल से शेयर किया गया था, जिसमें बीजेपी एमपी और एक्ट्रेस कंगना रनौत से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की गुजारिश की गई थी।

इस वीडियो में कुछ सिख युवा बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जो इमरजेंसी फिल्म को लेकर बात करते हैं। एक युवक कहता है कि अगर आप ये फिल्म रिलीज करते हो तो सरदारों ने आपको चप्पल मारनी है। लाफा तो आपने खा लिया। वीडियो के अंत में एक युवक कहता हुआ नजर आता है- अगर हम सिर कटवा सकते हैं तो सिर काट भी सकते हैं।

कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए डीजीपी महाराष्ट्र, हिमाचल पुलिस और पंजाब पुलिस को टैग करके लिखा- कृपया, इस मामले को देखिए। फिल्म का विदेशों में भी सिख संगठन विरोध कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की सिख काउंसिल ने पत्र लिखकर फिल्म को हिंदू और सिखों के बीच दूरी बढ़ाने वाला बताया है।

इमरजेंसी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लगाने की घटना पर बनाई गई फिल्म है। कंगना ने निर्माण-निर्देशन के साथ इंदिरा गांधी का रोल भी निभाया है। फिल्म में कई दिग्गज कलाकारों ने राजनेताओं के किरदार निभाये हैं। फिल्म 6 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और कंगना इन दिनों फिल्म के जोरदार प्रचार में जुटी हुई हैं।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X