..................... Kangana Ranaut received Padma shri award actress share powerful video। कंगना रनौत को मिला पद्मश्री पुरस्कार एक्ट्रेस ने शेयर किया दमदार वीडियो - Hindi Filmibeat

पद्मश्री मिलने पर कंगना रनौत का दमदार Video, बोलीं- लोगों का मुंह बंद, पैसों से ज्यादा दुश्मन बनाए

बॅालीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बॅालीवुड में अपने कद को और अधिक बढ़ा लिया है। कंगना रनौत ने कई बड़े स्टार्स को पछाड़ते हुए भारत का सबसे सम्मानित पुरस्कार अपने नाम किया है। कंगना रनौत को सोमवार को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को लेने के लिए कंगना रनौत नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंची।

इस पुरस्कार को लेने के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह जाहिर किया है कि कैसे वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। साथ ही कंगना रनौत ने अपने फैंस को दिल धन्यवाद देने के साथ फिर एक बार बॅालीवुड पर निशाना साधा है। साथ ही अपने माता-पिता और गुरु को भी इस पुरस्कार का श्रेय दिया है।

Kangana Ranaut,

पद्मश्री से सम्मानित होने बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कंगना रनौत ने कहा कि दोस्तों एक कलाकार के तौर पर मुझे कई बार प्यार-सम्मान मिला है। लेकिन आज पहली दफा एक आदर्श नागरिक होने के नाते मुझे देश से पुरस्कार मिला है। मैं इसके लिए आभारी हूं।

कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो

कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो

कंगना रनौत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की तो मुझे कई सालों तक सफलता नहीं मिली। मुझे फिर जब 8-10 सालों बाद सफलता मिली तो मैंने सफलता का मजा ना लेते हुए कई अलग तरह पर काम करना शुरू किया। कई चीजों का मैंने बहिष्कार किया। फिर चाहे वो आइटम नंबर हो या फिर बड़े प्रोडक्शन की फिल्म। मैंने इन सब चीजों का बहिष्कार किया।

कंगना रनौत ने बोला पैसों से ज्यादा दुश्मन

कंगना रनौत ने बोला पैसों से ज्यादा दुश्मन

कंगना रनौत ने कहा कि मैंने यहां तक कि पैसों से ज्यादा दुश्मन बनाए। इसके आगे अपनी बात को रखते हुए कंगना रनौत ने बताया कि मैंने देश के खिलाफ होने वाली चीजों के खिलाफ आवाज उठाई है। फिर चाहें वो जिहादी हों। खालिस्तानी हो या फिर देश के खिलाफ बोलने वाले दूसरे देश। यह भी है कि मुझ पर कई केस चल रहे हैं।

पद्मश्री के तौर पर मुझे सम्मान मिला- कंगना रनौत

पद्मश्री के तौर पर मुझे सम्मान मिला- कंगना रनौत

कंगना रनौत ने आगे कहा किलोग मुझसे अक्सर पूछते हैं कि क्या मिलता है यह सब करकेे, क्या करती हो। यह तो हमारा काम नहीं है? उन लोगों के लिए मुझे जवाब मिला है। यह जो पद्मश्री के तौर पर मुझे सम्मान मिला है।यह सम्मान बहुत से लोगों का मुंह बंद करेगा। मैं इस देश का बहुत सम्मान करती हूं। जय हिंद। ज्ञात हो कि केवल कंगना रनौत को ही नहीं बल्कि करण जौहर, एकता कपूर, अदनान सामी को भी पद्मश्री पुरस्कार मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X