ऋतिक के बाद अब आमिर को लेकर छलका कंगना का दर्द, बोलीं- इन्होंने भी दिखा दी अपनी लॉयलिटी..कभी ये मेरे साथ...

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut On Aamir Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने साझा किया है कि एक्टर ऋतिक रोशन के साथ कानूनी लड़ाई शुरू होने से पहले बॉलीवुड स्टार आमिर खान मेरे सबसे अच्छे दोस्त हुआ करते थे।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के सेट पर आमिर के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे 'दंगल' स्टार उनका मार्गदर्शन करते थे और सलाह देते थे। वीडियो में कंगना बॉलीवुड में आइटम नंबर के अश्लील डांस को लेकर बात करती दिख रही है।

कंगन ने कैप्शन में लिखा,सचमुच मुझे कभी कभी वो दिन याद आते हैं जब आमिर सर मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे, जाने कहां गए वो दिन। ऋतिक के केस से पहले पहले उन्होंने मेरी पसंद को काफी शेप किया है, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी लॉयलिटी क्लियर कर दी और एक महिला के खिलाफ पूरी फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हो गई।

आपको बता दें कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन फिल्म 'कृष 3' के दौरान रिलेशनशिप में थे। लेकिन बाद में दोनों के बीच बड़ा विवाद हो गया। कंगना ने फिल्म में अपना रोल कटने की शिकायत की। ऋतिक ने पब्लिकली इस रिश्ते में होने की बात को नकार दिया। कंगना ने इस मामले में कानून का सहारा भी लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X