Kangana Ranaut का स्ट्रगल है सिर्फ एक मिथ? दादा थे IAS, परदादा थे MLA, करोड़ों की विरासत वाली पॉलिटिकल Queen

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Reality: कंगना रनौत को अक्सर एक ऐसी एक्ट्रेस के रूप में पेश किया जाता है जिन्होंने काफी स्ट्रगल किया और कई मुश्किलों से लड़कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। लेकिन सच्चाई यह है कि कंगना कभी भी किसी गरीब या साधारण परिवार से नहीं थीं। उनका बचपन ठाठ-बाट में बीता, क्योंकि वह एक संपन्न और राजनीतिक तौर पर प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

कंगना का अमीर खानदान

एक पोस्ट में दावा किया गया है कि कंगना के दादा एक सीनियर आईएएस अफसर थे और उनके परदादा सरजू सिंह रनौत, हिमाचल प्रदेश के विधायक रह चुके हैं। कंगना जिस गांव से आती हैं, उसका नाम भी उनके परदादा के नाम पर रखा गया है। पहले यह जगह 'भांबला' के नाम से जानी जाती थी, लेकिन जब सरजू सिंह विधायक बने, तो गांव का नाम बदलकर 'सूरजपुर' कर दिया गया।

कंगना के पिता का काम

इसी पोस्ट में बताया गया कि कंगना की परवरिश उनके परिवार की पुश्तैनी हवेली में हुई, जो करीब 25 कमरों की एक बड़ी कोठी थी। इस हवेली की भव्यता दिखाती है कि उनका परिवार सामाजिक रूप से कितना रसूखदार है। उनके पिता अमरदीप रनौत एक सरकारी सप्लाई से जुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। इस वजह से उनके पास हमेशा एक फाइनेंशयल सिक्योरिटी रही है।

गांधीजी के लेटर अब भी कंगना के पास

उनके परदादा कभी ब्रिटिश सरकार में हेड क्लर्क के रूप में काम करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया और महात्मा गांधी के साथ जुड़ गए। दिलचस्प बात ये है कि कंगना के पास आज भी गांधीजी के लिखे कुछ पुराने लेटर मौजूद हैं, जो उनके परिवार की ऐतिहासिक विरासत को दर्शाते हैं।

इतना ही नहीं, 2006 में ही कंगना को राजनीति में आने के लिए टिकट की पेशकश हो चुकी थी। इसका कारण था उनका परिवारिक रसूख और राजनीतिक बैकग्राउंड। कंगना पढ़ाई-लिखाई में तेज थीं और उनमें कॉन्फिडेंस की कमी नहीं थी। उन्हें एक ऐसे माहौल में पाला गया जहां उन्हें हर सुविधा और मौके पहले से ही आसानी से मिल जाया करते थे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने मेहनत नहीं की... उन्होंने अपनी एक्टिंग से खुद को साबित किया है। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि कंगना की शुरुआत दूसरों से काफी आगे से हुई।

More from Filmibeat

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X