बिलकिस बानो केस पर फिल्म बनानें को तैयार कंगना रनौत, परंतु ओटीटी प्लेटफॉर्म ने साथ काम करने से किया इंकार

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा ही खबरों में रहती हैं, एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में आ जाती है। इस बार कंगना अपनी फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। कंगना ने कहा है कि वह देश के सबसे प्रचालित बिलकिस बानों केस पर कंगना रनौत फिल्म बनाना चाहती हैं। परंतु इस फिल्म के लिए उनके साथ कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म हाथ नहीं मिला रहा है।

बिलकिस बानों केस पर कंगना की फिल्म-

देश का सबसे ज्यादा चर्चित मुद्दा बिलकिस बानों केस है। बिलकिस बानो केस को लेकर इस समय चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर बड़ा फैसला सुनाते हुए 11 दोषियों की रिहाई को खारिज कर दिया है।

अब इस मुद्दे पर कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए अपनी बात रखी है। बिलकिस बानो केस को लेकर अब हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म बनाने को लेकर इच्छा जाहिर की है, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस के सामने कई अड़चन आ रही हैं।

इस बीच इस मामले को लेकर तेजस एक्ट्रेस कंगना ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में कंगना ने बिलकिस बानो केस पर फिल्म बनाने को लेकर अपनी राय रखी है। अदाकारा ने बताया है कि वह केस पर फिल्म बनानी चाहती हैं और तीन सालों से वह इस मुद्दे की स्क्रिप्ट पर काम भी कर रही हैं।

लेकिन तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म से संपर्क करने के बाद भी किसी न किसी वजह से उनके सामने अड़चन आ रही हैं, जिसकी वजह से इस फिल्म का काम बीच में रोका हुआ है। इस तरह से कंगना रनोट ने बिलकिस बानो केस पर फिल्म बनाने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

ये पूरी बात तब शुरु हुई जब सोशल मीडिया पर कुछ यूर्जस ने कंगना ने इसको लेकर बात की। हाल में ही में 'एक्स' सोशल मीडिया साइट पर एक यूजर ने कंगना से पूछा, 'डियर कंगना आप हमेशा महिला अधिकारों के बारे में बातें करती हैं। महिलाओं को उनका हक मिले इसके प्रति आपके जज्बे को सलाम है। मैं आपसे यह पूछना चाहता हूं, क्या आप 'बिलकिस बानो' के ऊपर कोई फिल्म बनाना चाहेंगी? फेमनिज्म के लिए नहीं, एक औरत होने के नाते क्या आप उनकी कहानी को दुनिया के सामने लाना चाहेंगी?'

Read more about: kangana ranaut bilkis bano case
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X