Tiku Weds Sheru में नवाजुद्दीन और अवनीत के ऐज गैप पर कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन, मूवी माफिया की ओर किया इशारा

By Filmibeat Desk
kangana-ranaut-reacts-strongly-on-nawazuddin-siddiqui-avneet-kaur-age-gap-controversy

Kangana Ranaut on Nawazuddin- Avneet's age gap controversy: कंगना रनौत के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर रही है। फिल्म को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, फिल्म के मेनलीड्स नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के उम्र के फासले को लेकर भी काफी चर्चा चल रही है।

फिल्म के ट्रेलर में ही नवाजुद्दीन और अवनीत के बीच इंटेंस किसिंग सीन दिखाया गया था, जिसके बाद से ही फिल्म को ट्रोल किया जा रहा है.. क्योंकि दोनों कलाकारों की उम्र में 28 साल का फासला है।

मूवी माफिया विवाद करने की कोशिश कर रहा है

बहरहाल, अब फिल्म की प्रोड्यूसर कंगना रनौत ने इस पर रिएक्शन दिया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने फिल्म नवाजुद्दीन और अवनीत की उम्र के अंतर का बचाव किया और लिखा, "जब मैंने शुरुआत की थी तब मैं 16 साल की थी। अगर आप फिल्मी करियर के बारे में सोच रहे हैं तो कम उम्र में शुरुआत करना बेहतर है। समस्या यह है यदि आपको ढ़ंग की भूमिकाएं नहीं दी जाएं, कोई अच्छा डायलॉग या किरदार का अवसर ना दिया जाए। केवल इसीलिए शोषण किया जाए क्योंकि आप यंग हैं। माफिया पीआर उम्र विवाद के साथ जो कुछ भी करने की कोशिश कर रहा है, कृपया समझें कि यह काम नहीं कर रहा है, अपनी खुद की फिल्मों पर काम करने और TWS को फिर से देखने के बारे में क्या ख्याल है?।"

एक अन्य पोस्ट में कंगना ने यह भी बताया कि.. एक समय पर इस फिल्म के लिए पहली पसंद इरफान खान और कंगना खुद थीं। खास बात है कि उन दोनों की उम्र में भी 20 साल का अंतर था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X