..................... Kangana Ranaut reacts on turning a producer with tiku weds sheru, says not here to earn money - Hindi Filmibeat

"पैसे कमाने के लिए नहीं बनी हूं प्रोड्यूसर", कंगना रनौत ने अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले दिया रिएक्शन

kangana-ranaut-reacts-on-turning-a-producer-with-tiku-weds-sheru-says-not-here-to-earn-money

Kangana Ranaut on turning producer: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर-स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म टीकू वेड्स शेरू की इन दिनों खूब चर्चा है। इस फिल्म को कंगना रनौत ने अपने बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है जो कि प्रोडक्शन की दुनिया में उनकी शुरुआत भी है।

टीकू और शेरू की रिलीज से पहले, एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनी कंगना रनौत ने अपने इस नए रोल के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं पैसे कमाने के लिए प्रोड्यूसर नहीं बनी हूं। मैं एक एक्सीडेंटल प्रोड्यूसर हूं.. यह सुनिश्चित करने के लिए कि मैं जिस तरह की फिल्में बनाना चाहती हूं, वे बन रही हैं। मैं अपने सेट पर अपने अनुभवों को भी शामिल करती हूं।"

पूरी टीम को मिलेगा एक जैसा खाना, कोई भेदभाव नहीं

जैसा कि दूसरी फिल्मों के सेट्स से अलग, नई-नई प्रोड्यूसर बनी कंगना ने अपनी टीम को कड़े निर्देश दिए है कि बजट चाहे जो भी हो पूरी टीम को एक ही तरह का खाना दिया जाए। कंगना ने आगे सेट पर समानता सुनिश्चित करने के बारे में बात करते हुए कहा, "सेट पर कोई भी अभिनेता आता है, चाहे उनकी भूमिका कितनी भी बड़ी या छोटी क्यों न हो, हम यह ध्यान रखते है कि उनके साथ अच्छी तरह व्यवहार किया जाए, उन्हें उनकी तर्ज पर काम करने में मदद करने के लिए एक प्रॉपर स्क्रिप्ट दी जाए। क्‍योंकि सेट पर जो भी आ रहा है, वह फिल्‍म में लगा हुआ है चाहे वह कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो। इसलिए वे समान रूप से सम्मान के हकदार हैं!"

साई कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले कंगना रनौत ने किया हैं। ये फिल्म 23 जून को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X