सोनम रघुवंशी के बारे में सोच-सोचकर पागल हुई कंगना रनौत ने दी गालियां, बोलीं- मेरे सिर में दर्द हो रहा है...

Kangana Ranaut On Sonam Raghuvanshi: देश को हिलाकर रख देने वाले सोनम रघुवंशी-राजा रघुवंशी हनीमून पर हत्या केस में कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है। जब से सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से मिली है और उसने अपना गुनाह कबूल है तभी से लोग उन्हें खूब गालियां दे रहे हैं। इस लिस्ट में अब कंगना रनौत का नाम भी जुड़ गया है। कंगना रनौत ने इस झकझोर देने वाले मामले पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है।
कंगना रनौत ने सोनम रघुवंशी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'यह कितना बेहुदा है कि एक लड़की अपने पेरेंट्स के डर की वजह से शादी से मना नहीं कर सकती है, लेकिन वही महिला अपने पति की सुपारी देकर उसका मर्डर करवा सकती है, यह केस मेरे दिमाग से निकल नहीं रहा है, मूर्ख लोग समाज के लिए खतरा है'।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'उफ्फ, अब तो सिर दर्द भी होने लगा है, क्या वो महिला तलाक नहीं ले सकती थी? या फिर अपने लवर के साथ भाग नहीं सकती थी, कितना ही क्रूर, जघन्य और उससे भी ज्यादा बेतुका और मूर्खतापूर्ण है ये सब'। कंगना ने लोगों को सचेत करते हुए आगे कहा कि मूर्ख लोगों को कभी भी हल्के में ना लें, वह समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।
सांसद एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मूर्ख लोगों पर हम यह सोचकर हंस देते हैं कि उससे हमारा क्या नुकसान है, मूर्ख और बुद्धिमान दोनों ही खतरे से खाली नहीं होते हैं, बस फर्क इतना है कि मूर्ख को पता नहीं क्या वो कर देगा, दूसरा मूर्खों से बचकर चलें'।
बता दें कि कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इस प्लेटफॉर्म के जरिए हर मुद्दे पर मुखर होकर अपनी राय रखती हैं। कंगना फिल्मों के बाद अब राजनीति में अपना हाथ आजमा रही हैं। फिल्मों में एक्टिंग-डायरेक्श और प्रोडक्शन के बाद अब मंडी में सांसद की भूमिका निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
