Jawan देखकर कंगना रनौत ने दिया ऐसा रिएक्शन, लंबे चौड़े पोस्ट में शाहरुख खान को बताया 'सिनेमा का भगवान'

Kangana Ranaut On Shahrukh Khan's Jawan: शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को हर तरह से पॉजिटिव रिस्पॉस मिल रहा है। एक ओर जहां आम पब्लिक का क्रेज सिनेमाघरों में देखा जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर सेलेब्स भी किंग खान के प्रति अपना प्यार जता रहे हैं।
कंगना रनौत ने भी जवान देख ली है और फिल्म पर अपना जबरदस्त रिएक्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और फिल्म को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने शाहरुख को 'सिनेमा का भगवान' बताया है।
रियल लाइफ सुपर हीरो हैं शाहरुख खान
जवान की तारीफ करते हुए कंगना ने लिखा- "90 के दशक के अल्टीमेट लवर बॉय बने, फिर लंबे समय तक स्ट्रगल किया। चालीस की उम्र से लेकर 50 तक अपनी ऑडियंस से फिर संबंध बैठाने की कोशिश की और अब अपने 60 (लगभग) की उम्र में सबसे बेहतरीन मास सुपर हीरो बनकर उभरे हैं। रियल लाइफ सुपर हीरो। मुझे वह समय याद है जब लोगों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था और उनकी पसंद का मजाक उड़ाया था, लेकिन उनका संघर्ष उन सभी कलाकारों के लिए एक मास्टर क्लास है, जो लंबे करियर का आनंद ले रहे हैं, लेकिन उन्हें फिर से दर्शकों के साथ कनेक्शन बिठाने की जरूरत है।"
सिनेमा के भगवान हैं जिनकी भारत को जरूरत है
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- "शाहरुख खान सिनेमा के भगवान हैं जिनकी भारत को जरूरत है..सिर्फ hug या डिंपल के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को बचाने के लिए भी जरूरत है। आपकी लगन, मेहनत और विनम्रता को नमन किंग खान.." इसके साथ उन्होंने जवान की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
बता दें, शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ तक की ओपनिंग दी है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और इसी के साथ यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
