महिलाओं को ऐसा महसूस कराते है पीएम मोदी जैसे वो... मेलोनी के साथ वायरल वीडियो पर बोली बॉलीवुड एक्ट्रेस

Kangana Ranaut On Modi Melony: पीएम मोदी इन दिनों जी-7 समिट में हैं लेकिन उनकी जी-7 समिट से ज्यादा चर्चे पीएम मेलोनी के साथ वाले वीडियो के हो रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी ये मेलोडी वीडियो शेयर किया है और ऐसी बात लिखी है कि लोग उनकी भी खूब चुटकी ले रहे हैं।
कंगना रनौत ने पीएम मोदी और मेलोनी का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "पीएम मोदी के सबसे स्थायी गुणों में से एक यह है कि वह महिलाओं को यह महसूस कराते हैं कि वह उनके पक्ष में हैं और चाहते हैं कि उनका उत्थान हो, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पीएम मेलोनी को लगता है कि मोदी जी टीम मेलोनी हैं।"
कंगना रनौत का ये रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ खास सेल्फी ली। उन्होंने इसका एक शॉर्ट वीडियो भी बनाया और अपने एक्स एकाउंट पर शेयर किया।
जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के साथ बनाए वीडियो को अपने एक्स एकाउंट पर शेयर करते लिखा- " हाई फ्रेंड्स, मोलीडी। वह वीडियो में हंसकर -"हेलो फ्रॉम द मेलोडी टीम" भी कहते हुए दिख रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी इस वीडियो में हंसते दिख रहे हैं। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ओ सजनी रे...
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहियान ने भी जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगा लिया। इसके बाद उन्होंने उनका हालचाल पूछा और तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी जी7 में पीएम मोदी को ढूंढ़ते नजर आए। मोदी के दिखते ही बाइडेन उनसे गले मिलने लगे। इसके बाद दोनों नेताओं ने साथ में कई तस्वीरें खिंचवाई। इसी तरह पोप फ्रांसिस ने भी पीएम मोदी को गले लगा दिया। विश्व के अन्य नेताओं ने भी पीएम मोदी के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। ज्यादातर सभी नेताओं में पीएम मोदी से मिलने के लिए जबरदस्त क्रेज देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications
