..................... Kangana Ranaut reacts on Manikarnika controversy, Won't get anything by attacking me - Hindi Filmibeat

''मुझ पर अटैक करना गलत है, रोने और आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा''- कंगना रनौत

मणिकर्णिका का निर्देशक कौन? फिल्म रिलीज के पहले से ही यह विवाद चला आ रहा है। जहां फिल्म के निर्देशक कृष ने खुले तौर पर कंगना पर निर्देशन का क्रेडिट लेने का आरोप लगाया है। वहीं, कंगना फिल्म रिलीज के बाद सभी विवादों से दूर स्विटजरलैंड रवाना हो गईं थीं। विदेश से वापस आने के बाद इस विवाद पर कंगना रनौत ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने कहा- मुझ पर इस तरह अटैक करना गलत है। मणिकर्णिका मैंने ही बनाई है और इस बात का क्रेडिट कोई मुझसे ले नहीं सकता। यहां तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। मुझ पर आरोप लगाने और रोने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

Kangana Ranaut

कंगना ने सीधे सीधे कहा कि 'कृष का इस तरह एक के बाद एक आरोप लगाना गलत है। मीडिया में बात करने से कुछ नहीं होगा। कोई कुछ भी कहता रहे लेकिन मणिकर्णिका फिल्म मैंने ही डायरेक्ट की है। फिल्म रिलीज हो चुकी है और अब इसे कोई बदल नहीं सकता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X