..................... Kangana Ranaut reacts on Himachal Pradesh brutal flood, asks people to not visit HP, Vivek Agnihotri praying - Hindi Filmibeat

हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही, कंगना रनौत और विवेक अग्निहोत्री ने दिया रिएक्शन, फैंस से की खास गुजारिश

kangana-ranaut-reacts-on-himachal-pradesh-brutal-flood-asks-people-to-not-go-hp-vivek-agnihotri-pray

Kangana Ranaut- Vivek Agnihotri on Himachal Pradesh floods: हिमाचल प्रदेश में पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने पहाड़ी इलाक़ों में भारी तबाही मचाई है। अब तक कई जानें जा चुकी हैं, घर, होटल सब तहस नहस हो चुकी हैं। ब्यास नदी में आई जलराशि ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई पुल टूट चुके हैं, सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं।

फैंस से कहा- ये एडवेंचर करने का समय नहीं है

इस तबाही पर फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने चिंता जताई है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिमाचाल के कुछ वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "अहम जानकारी: हिमाचल प्रदेश की यात्रा न करें। लगातार बारिश से वहां हाई अलर्ट है। आने वाले दिनों में लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा है। अगर बारिश रुक भी जाती है, तब भी बारिश के मौसम में हिमाचल न जाएं। अपने परिवार के साथ सुरक्षित अपने घर पर ही रहें और एक-दूसरे का ख्याल रखें।"

उन्होंने आगे लिखा- हिमाचल में परिस्थिति खराब है। ये कोई मजाक की चीज नहीं है। आप जहां हैं, वहीं रहें। ये एंडवेंचर करने का समय नहीं है।"

विवेक अग्निहोत्री हिमाचल के लिए कर रहे हैं प्रार्थना

वहीं, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा-"हिमाचल के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। दशकों से यह हर साल महीनों के लिए मेरा निवास स्थान रहा है। मैंने इसे अनियमित विकास के कारण ढहते हुए देखा है। शिमला सहित कई शहर किसी दिन ध्वस्त होने का इंतजार कर रहे हैं।"

Read more about: kangana ranaut vivek agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X