जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर किया केस, भड़कीं एक्ट्रेस- कहा, 'एक थी शेरनी और एक भेड़ियों का झुंड'
गीतकार जावेद अख्तर ने मंगलवार को एक स्थानीय अदालत में कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है और आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने टेलीविजन पर अपने इंटरव्यूज में उनके खिलाफ मानहानिकारक और निराधार टिप्णियां की हैं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
इस केस को लेकर शिव सेना सांसद ने संजय राउत ने एक ट्विट किया, जिसमें कहा गया- "बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर गीतकार जावेद अख़्तर ने नेशनल और इंटरनेशनल टेलीविज़न पर उनको लेकर अपमानजनक बयानबाज़ी करने के लिए आपराधिक शिकायत दर्ज़ करवायी है। यह शिकायत अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में दर्ज़ करवायी गयी है।"

इसी ट्विट पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने लिखा- एक थी शेरनी.. और एक भेड़ियों का झुंड । बता दें, कंगना ने जावेद अख्तर पर ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप के दौरान कंगना को धमकाने का आरोप लगाया था।
कंगना की बहन रंगोली ने इस मामले में सोशल मीडिया पर लिखा था- "जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे ऋतिक रोशन से माफी मांग ले। महेश भट्ट ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने भट्ट की फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। वे प्रधानमंत्री को फासीवादी कहते हैं....चाचाजी आप दोनों क्या हो?"
बता दें, बीते दिनों मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत और रंगोली चंदेल को दोबारा समन भेजा है। दोनों बहनों को 10 नवंबर तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया गया है। कंगना पर सोशल मीडिया के जरीए सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करने का आरोप है।


Click it and Unblock the Notifications