नसीरुद्दीन शाह के "कम पढ़ी लिखी" वाले बयान पर कंगना रनौत का जवाब, "इनकी तो गालियां भी प्रसाद है"
नसीरुद्दीन शाह ने हाल में ही एक इंटरव्यू में आउटसाइडर बनाम इनसाइडर की बहस को लेकर जवाब दिया। वहीं नेपोटिज्म की बहस को आज की सबसे बड़ी बहस बनाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत पर भी प्रतिक्रिया दी। कंगना ही वह एक्ट्रेस है जिन्होंने लगातार भाई-भतीजावाद की बहस को तेज किया है। नसीरुद्दीन शाह ने कंगना का बिना नाम लिए तंज कसा। उन्होंने ये कह दिया कि एक कम पढ़ी लिखी अभिनेत्री क्या बोल रही है, इसमें किसी की रुचि नहीं है।
वहीं कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह के इस कटाक्ष पर जरा भी समय नहीं लगाया और तुरंत कंगना रनौट टीम के ट्विटर हैंडल से इसका जवाब आया। कंगना रनौत ने लिखा, "नसीरुद्दीन शाह एक बड़े कलाकार हैं जिनके मुंह से निकली गालियां भी प्रसाद हैं। मैं हमारी पिछले साल हुई सिनेमा व क्राफ्ट को लेकर बातचीत को देखूं जिसमें आपने मुझे कहा था कि आप मेरी बहुत तारीफ करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications