विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी पर कंगना रनौत का रिएक्शन, बिना नाम लिए कर दी एक्ट्रेस की तारीफ
कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी 9 दिसंबर को राजस्थन के सिक्स सेंस फॉर्ट बरवारा में हैं। सवाई माधोपुर में कैटरीना और विकी कौशल की शादी की तमाम तैयारियां हो चुकी हैं। मेहमान से लेकर परिवारवाले भी सवाई माधोपुर पहुंच चुके हैं। इस बीच कंगना रनौत का रिएक्शन इस शादी पर आया है। कंगना रनौत ने खुशी जताते हुए कहा कि कैटरीना ने जेंडर रुढ़िवाद सोच को तोड़ा है।
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना कैटरीना और विकी का नाम लिए एक पोस्ट शेयर किया। दरअसल कैटरीना कैफ होने वाले पति विकी कौशल से 5 साल बड़ी हैं। विकी कौशल 33 साल के हैं और कैटरीना कैफ 38 साल की है। इसी को लेकर कंगना रनौत ने तारीफ की।

कंगना रनौत ने लिखा, अक्सर हम सुनते हैं कि एक सफल आदमी ने खुद से कई साल छोटी महिला से शादी की। हालांकि एक महिला या लड़की ज्यादा सफल हो तो इसे जल्दी से स्वीकार नहीं किया जा सकता। लेकिन अब ये देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारी इंडस्ट्री व समाज में बदलाव देखने को मिल रहा है।
अब हमारी इंडस्ट्री में अमीर और सक्सेसफुल महिलाएं अब लोगों की रूढ़िवादी सोच को तोड़ रही हैं। कंगना रनौत ने इस पोस्ट में न तो कैटरीना का नाम लिया न ही विकी कौशल का, लेकिन इस पोस्ट से साफ झलकता है कि ये विकी-कैटरीना के लिए है।
बता दें विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के लिए कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार भी पहुंच सकते हैं। फिलहाल नेहा धूपिया, अंगद बेदी, शंकर महादेवन से लेकर कबीर खान समेत कई स्टार्स राजस्थान पहुंच चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











