कंगना रनौत ने किया सिया गोयल के मम्मी पापा का सपोर्ट, बोलीं- बच्चों के संस्कार नहीं बल्कि...

Kangana Ranaut On Siya And Ketan Case: मंगेतर सिया के हाथों बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसे लेकर जहां पूरे देश में गुस्से का माहौल है तो वहीं तमाम सेलेब्स इस मुद्दे पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब कंगना रनौत का नाम भी जुड़ गया है।

Kangana Ranaut On Siya And Ketan Case

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। कंगना रनौत ने लिखा, 'आजकल सिर्फ परिवारों, घरों या माता-पिता को देखकर आप बच्चों के संस्कारों के बारे में पक्का अंदाजा नहीं लगा सकते। ज्यादा जरूरी यह है कि उन्हें कौन 'प्रोग्राम' कर रहा है? वे किसके साथ समय बिताते हैं, और सोशल मीडिया/एआई या असल जिंदगी में उन पर किन चीजों का असर पड़ रहा है।'

कंगना ने अपने आगे पोस्ट में लिखा है, 'माता-पिता को दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि लोग एक साथ कई तरह की जिंदगी जी रहे हैं। वे बहुत सोच-समझकर अपनी एक मनचाही छवि बनाते हैं क्योंकि असल बात यह नहीं है कि वे कैसा महसूस करते हैं या असल में कैसे हैं, बल्कि यह है कि दुनिया उन्हें कैसे देखती है। इसलिए, बच्चों की हरकतों के लिए परिवारों को गलत नहीं ठहराया जा सकता।'

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक, 26 साल के रियल एस्टेट बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत लोहागढ़ किले में एक खाई में धकेले जाने के बाद हुई। इस मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल और उनके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है और वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X