करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की मौत को कंगना रनौत ने बताया अविश्वसनीय, बोलीं- सेंस लगाती लगाती थक गई..

Kangana Ranaut

On Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के असमय निधन की खबर से काफी हैरान परेशान है। कंगना रनौत ने इस दुखद घटना पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। कंगना ने इस पोस्ट में संजय कपूर के निधन पर हैरानगी जताते हुए शोक प्रकट किया है।

कंगना रनौत ने इसे 'दुखद' और 'अविश्वसनीय' करार दिया है. कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "एक और अविश्वसनीय घटना में संजय कपूर (करिश्मा कपूर के पूर्व पति) पोलो ग्राउंड पर थे। एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई (हां, पोलो ग्राउंड पर मधुमक्खी) उसने उन्हें डंक मार दिया और उनकी सांस की नली बंद हो गई, वे सांस नहीं ले पा रहे थे इसलिए उन्होंने खेल को रोकने के लिए कहा लेकिन तुरंत ही हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। मैं इन दिनों विचित्र घटनाओं का सेंस लगाती लगाती थक चुकी हूं जो 2025 हमारे जीवन में ला रहा है। सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करते रहें।"

संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। 53 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। बताया जा रहा है कि वो एक पोलो टूर्नामेंट के लिए यूके गए थे। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान। साल 2014 में करिश्मा और संजय की राहें जुदा हो गई थीं और साल 2016 तक उनका तलाक फाइनल हो गया था।

संजय ने तीन शादियां की और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी जो चार साल तक चली। करिश्मा के बाद उन्होंने साल 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। दोनों का एक बेटा है।

More from Filmibeat

Read more about: kangana ranaut karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X