अर्नब लीक चैट में ऋतिक रोशन के नाम पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, गुस्से में बोला- और चुगली चाहिए
अर्नब गोस्वामी व्हाट्सएप चैट में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का नाम आने के बाद एक बार फिर से पुराने किस्से खुल गए हैं। इसे लेकर बॅालीवुड और आम लोगों के बीच सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। इस चैट में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के रिश्ते पर बात की गई है।
कंगना रनौत ने अभी तक इस संबंध में कुछ बोला नहीं था। बीते दिन एक पत्रकार के पूछे गए सवाल के बाद कंगना रनौत ने इस पर अपनी भड़ास निकाली है। कंगना रनौत ने एक बार फिर से अपने बेबाक बयान से इस मामले में ऐसा कुछ बोला है जो कि खबरों में टॅाप पर छाया हुआ है।

कंगना रनौत ने साफ तौर पर कहा है कि अर्नब जी ने वो कहा है जो कि ऋतिक जी ने उनसे कहा है। उन्होंने ये भी लिखा है कि कुछ और चुगली चाहिए। कंगना ने कमेंट करते हुए लिखा है कि चलिए तो कुछ चुगली करते हैं, अर्नब जी ने वो कहा है जो ऋतिक ने उन्हें कहा। मैं पहली बार उन्हें 2019 में मिली वो ऋतिक रोशन के साथ किए गए 2017 के उस इंटरव्यू के लिए शर्मिंदा थे, समझी?


Click it and Unblock the Notifications