..................... Kangana Ranaut reaction on Ganpath release date, says- bollywood mafia gang is behind her। 'Ganpath' की रिलीज डेट आते ही क्यों भड़कीं कंगना रनौत? बोलीं- 'आज अमिताभ बच्चन...'। - Hindi Filmibeat

'Ganpath' की रिलीज डेट आते ही क्यों भड़कीं कंगना रनौत? बोलीं- 'आज अमिताभ बच्चन...'

Kangana Ganpath

Kangana Ranaut on Emergency release date: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' इस साल रिलीज के लिए तैयार है। कंगना रनौत ने खुद फिल्म का निर्देशन किया है। कंगना रनौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को अक्टूबर में रिलीज करना चाहती थीं लेकिन, अब उनकी फिल्म की रिलीज मुश्किल लग रही है क्योंकि 'गणपत' भी अब इसी महीने रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत ने दावा किया है कि उनके खिलाफ कथित तौर पर साजिश रची गई है।

कंगना रनौत ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- 'मैं इमरजेंसी के लिए रिलीज डेट ढूंढ रही थी और मैंने देखा कि, इस साल ज्यादा फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं। मुझे लगा कि, शायद पिछली साल मिली असफलताओं की वजह से इंडस्ट्री खतरा मोल लेना नहीं चाह रही है। इसलिए मैंने अपनी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन टाइमलाइन के हिसाब से 20 अक्टूबर की तारीख तय की थी।'

कंगना रनौत ने आगे लिखा है- 'लेकिन, एक हफ्ते के अंदर टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने 20 अक्टूबर के दिन अपनी फिल्म रिलीज करने की घोषणा की है।' एक और पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा है- 'पूरे अक्टूबर में कोई फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। नवंबर, दिसंबर और सितंबर भी खाली है लेकिन, आज श्री अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ ने 20 अक्टूबर के दिन ही अपनी फिल्म रिलीज करने की घोषणा की है।'

क्लैश की जरूरत क्यों
कंगना रनौत ने साथ ही लिखा है- 'लगता है बॉलीवुड माफिया गैंग पैनिक अटैक कर रहा है। कोई बात नहीं, अब मैं इमरजेंसी की रिलीज डेट की घोषणा ट्रेलर के साथ ही करुंगी। जब सारा साल फ्री है तो क्लैश की जरूरत क्यों है भैया? इंडस्ट्री की ऐसी हालत फिर भी इतनी दुर्बुद्धि, क्या खाते हो यार तुम सब, इतने सेल्फ डिस्ट्रक्टिव कैसे हो?"

बुधवार को आया 'गणपत' का टीजर
दरअसल, बुधवार को ही अमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की 'गणपत' की टीजर रिलीज की गई है। टीजर के साथ ही 20 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होने की घोषणा की गई है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक बार फिर एक बार फिर दमदार अंदाज में एक्शन करते नजर आएंगे।

पॉलिटिकल ड्रामा है इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेसीं' पॉलिटिकल ड्रामा है। फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर देश में आपातकाल की घोषणा की गई थी। कंगना रनौत की फिल्म इसी घटना पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X