कंगना रनौत ने फिर उगली आग, लोगों से की तलवार उठाने की अपील, बोलीं- तलवारें उठाओ और धार लगाओ

Kangana Ranaut Viral Post: बांग्लादेश में हालात तनान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी रोज हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। बांग्लादेश के बिगड़े हालातों के बीच एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक पोस्ट एक्स पर शेयर किया है, जिसके बाद वह फिर से चर्चाओं में आ गईं हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में भारत के लोगों को खास संदेश देते हुए ये बात कह डाली की शांति फ्री में नहीं मिलती है।
कंगना रनौत बॉलीवुड में पंगा गर्ल के नाम से फेमस हैं, जो अक्सर अपनी बातों को खुलकर सबके सामने रखती हैं। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में जिस तरह के हालात बने हुए उन हालातों को देखते हुए उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और लोगों को महाभारत या रामायण का उदाहरण देते हुए तलवार उठाने की सलाह दी है। उन्होंने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं...
कंगना ने लिखा, 'शांति हवा में नहीं या सूरज की किरणों में नहीं हैं जिसे आप सोचते हैं कि आपका जन्म अधिकार है और आपको मुफ्त में मिलेगी। महाभारत हो या रामायण दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई शांति के लिए ही लड़ी गई है। 'तलवार उठाओ और तैयारी करो। अपनी तलवार उठाओ और उन्हें तेज करो, हर दिन तैयारी करो। अगर ज्यादा नहीं तो हर दिन सेल्फ डिफेंस करो।'
Peace is not air or sun light that you think is your birth right and will come to you for free. Mahabharata ho ya Ramayana biggest battles in the history of the world have been fought for peace. Pick your swords and keep them sharp, practice some combat form everyday. If not much…
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 10, 2024
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'दूसरों के हथियारों के प्रति आपका समर्पण, लड़ने में आपकी अक्षमता का परिणाम नहीं होना चाहिए। विश्वास में समर्पण करना प्रेम है लेकिन डर में समर्पण करना कायरता है। इजराइल की तरह अब हम भी चरमपंथियों से भरे हैं। हमें अपने लोग और अपनी जमीन को बचाने के लिए तैयार रहना चाहिए।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने साल 2021 में फिल्म की घोषणा की थी लेकिन बाद में साफ किया कि भले ही यह एक राजनीतिक ड्रामा है, लेकिन यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है। एक्ट्रेस न सिर्फ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं बल्कि इसका निर्देशन भी कर रही हैं। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी हैं।
कंगना ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था,'इमरजेंसी मेरी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है और मणिकर्णिका के बाद दूसरी निर्देशित फिल्म है, हमारे पास इस बड़े बजट, भव्य पीरियड ड्रामा के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाएं एक साथ आई हैं।'


Click it and Unblock the Notifications