'सलमान खान जिनको खटकते हैं..' Kangana Ranaut ने भाईजान को लेकर कह डाली ऐसी बात?

kangana ranaut salman khan

Kangana Ranaut On Salman Khan- कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर इस वक्त चर्चा है और वो कई तरह बयानों को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सलमान खान को लेकर बातें कर रही हैं।

दरअसल किसी ने सलमान खान को लेकर सवाल पूछा था कि, ''लोग उनसे जलते हैं, वो इस वक्त सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले स्टार हैं?'' कंगना रनौत ने काफी बेबाकी इसको लेकर जवाब दिया है।

कंगना ने सलमान खान को लेकर कहा कि लोग उनसे नफरत करते हैं कि सभी उनसे इतना प्यार क्यों करते हैं। इसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।

भाईजान को लेकर क्या बोलीं कंगना रनौत?

कंगना ने कहा, "अगर सलमान जी को देखें उनकी कितनी फैन फॉलोइंग है, तो लोग उनसे कितना प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि वह इस समय देश में सबसे टॉप पर, सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले स्टार हैं।''

इसके अलावा कंगना ने कहा, "जिन लोगों को उनसे प्यार है, उनसे प्यार है। अब जिन लोगों की आंखों में वो खटकते हैं, वो तो उनसे नफ़रत करेंगे। जो लोग उनकी प्रतियोगिता के हैं या फिल्म इंडस्ट्री वालों की बात कर रहे हैं, उनकी आंखों में तो वो खटकेंगे। हम उनकी जगह पर होना चाहते हैं या वो उस जगह पर क्यों हैं, तो ऐसे तो लोगों की आंखों में वो खटकेंगे।" कंगना रनौत का ये वीडियो चर्चा में हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो पर एक ने लिखा है, ''ओह सलमान भाई है उनका कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकता।'' एक ने लिखा, ''सारी जिंदगी में पहेली बार सही बात कही है।'' एक ने लिखा, ''वह सीधी-सादी है।'' एक ने लिखा, ''एकदम सेफ साइड ले लिया कंगना जी ने।'' एक ने लिखा, ''दीदी दर्शक और जनता मांग रही है।'' एक ने लिखा, ''और यहां पर दीदी पिघल गईं।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: kangana ranaut salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X