आमिर खान पर कंगना रनौत ने कसा तंज, बेटी इरा खान के डिप्रेशन पर दिया ऐसा तीखा रिएक्शन
आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल में मेंटल हेल्थ डे के मौके पर वीडियो शेयर करते हुए डिप्रेशन से जुड़ा वाक्या बताया। इरा खान ने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन का शिकार हैं। इरा के खुलासा करने के तुरंत बाद ही कंगना रनौत का रिएक्शन इस पर सामने आया। कंगना ने इरा खान के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि टूटे हुए परिवार के बच्चों के लिए डिप्रेशन काफी मुश्किल होता है। इस पोस्ट के जरिए कंगना ने आमिर खान पर तंज कसा।
कंगना सोशल मीडिया पर लिखती हैं, जब मैं 16 साल की थी तो मैंने शारीरिक उत्पीड़न का सामना कर रही थी। उस दौरान मैं अपनी बहन को भी संभाल रही थी जिसपर एसिड अटैक किया गया था। साथ ही मीडिया के गुस्से को भी झेल रही थी। डिप्रेशन व अवसाद की कई वजह हो सकती हैं लेकिन अवसाद टूटे हुए परिवार के बच्चों को ज्यादा झेलना पड़ता है। ये फेज उनके लिए बेहद दर्दनाक होता है। पांरपरिक पारिवारिक सिस्टम बेहद जरूरी होता है।


Click it and Unblock the Notifications











