Salman Khan को मिल रही धमकी पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- पीएम मोदी और अमित शाह से..

सलमान खान लगातार जान से मारने की धमकी को लेकर खबरों का हिस्सा बन रहे हैं और उनके फैंस भी उनको लेकर चिंतित है। बता दें कि सलमान खान ने इसको लेकर हाल ही में बातचीत की थी जिसपर अभिनेत्री कंगना रनौत का बयान सामने आया है और वो खबरों का हिस्सा हैं।
जिस तरह से उनको लगातार धमकियां मिल रहीं थीं इसके बाद मुंबई पुलिस ने वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि जब वो यूएई में सुरक्षित हैं तो 'इंडिया के अंदर थोड़ी सा है प्रॉब्लम'।
इस पर कंगना रनौत का रिएक्शन आया है और उनका कहना है कि, सुरक्षा को लेकर डरने की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान को 'प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षा मिल रही है'।
जी हां, कंगना रनौत ने एएनआई से बात करते हुए बयान दिया है कि, "हम अभिनेता हैं। सलमान खान को सेंट्रल गवरमेंट के द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षा मिल रही है, फिर डरने की कोई बात नहीं है। जब मुझे धमकी दी गई थी, तो मुझे भी सुरक्षा दी गई थी।"
सरकार, आज देश सुरक्षित हाथों में है। हमें चिंता करने की कोई बात नहीं है।" कंगना रनौत का ये बयान सामने आकर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सलमान खान की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन इसको लेकर नहीं आया है। देखना ये है कि सलमान खान इसपर क्या बोलते हैं।
सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस साल के अंत तक फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार होने वाली हैँ। इसके पहले ईद पर फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुआ थी।


Click it and Unblock the Notifications