आधी रात में 'बॉडीगार्ड' सलमान से मिलने पहुंची कंगना

By Jaya Nigam

आज कल चर्चा है कि कंगना रनाउत हॉलीवुड हीरो गेरार्ड बटलर के साथ बिजी हैं। लेकिन असलियत तो कुछ दूसरी ही समझ रही है। कंगना तो आजकल बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ हैं। नहीं-नहीं वो वाला साथ नहीं बल्कि दूसरा वाला साथ हैं। मतलब कंगना, सलमान की अच्छी दोस्त हैं, ये तो बॉलीवुड में जगजाहिर है लेकिन इतनी अच्छी दोस्त हैं कि आधी रात में फिल्म के सेट पर मिलने पहुंच जाएं, ये नई बात है।

कंगना रनाउत बुधवार को बॉडीगार्ड फिल्म की शूटिंग के सेट पर सलमान से मिलने पहुंच गईं। अब सलमान तो बिजी थे और उन्हे कंगना के वहां आने का प्लान भी नहीं पता था तो काम तो पूरा करना ही था। इसलिए कंगना तो सलमान के दोस्तों और उनके बहनाई अपूर्व अग्निहोत्री से बातें करती रहीं और सलमान का चार घंटे तक इंतजार भी करती रहीं।

चार घंटे में सलमान ने अपनी बॉडीगार्ड का काम निबटाया और कंगना रनाउत को लेकर कार में उड़नछू हो गए। कंगना को सलमान से क्या काम था, ये तो पता नहीं चला पर कंगना गुरुवार की रात मुंबई के महबूब स्टूडियो में फेमिना मिस इंडिया की जूरी में शामिल होने जरूर पहुंची थीं। इससे एक बात तो साफ है कि कंगना और सलमान के बीच जरूर कुछ खास है, कितना खास है, ये भी हमसे ज्यादा दिन छिपा नहीं रहने वाला।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X