'मेरे रेस्टोरेंट में 50 रुपए का बिजनेस..' मनाली आपदा में लोगों ने मांगी मदद, खुद दुखड़ा सुनाने लगीं कंगना रनौत

Kangana Ranaut Manali Video- कंगना रनौत हिमांचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं और अक्सर अपने क्षेत्र में दौरा करती हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो मनाली से वायरल हो रहा है जहां हाल ही में आपदा आई थी।
उन्होने आपदा प्रभावित एरिया में एंट्री मारी और कुछ ऐसा कह डाला जो कि हैरान करने वाला था। एक नेता की हैसियत से वो लोगों से मिलने के लिए आईं थीं लेकिन इस दौरान वो खुद ही अपना दुखड़ा रोना लगीं।
कंगना रनौत का कहना था कि उनके खुद के रेस्टोरेंट में कर सिर्फ 50 रुपए का बिजनेस हुआ है जबकि हर महीने करीब 15 लाख का खर्चा आता है। कंगना रनौत का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत ने क्या कहा?
मनाली पहुंची कंगना रनौत ने बाढ़ प्रभावित जगहों पर दौरा किया और सरकार से मदद का वादा किया। लेकिन इस दौरान उन्होने कुछ ऐसी बातें कहीं जो कि खबरों का हिस्सा हैं। कंगना रनौत ने कहा, ''आप हमें ही नोचने आएंगे तो हम कैसे काम करेंगे आपके लिए। शांत हो जाइए पहले तो। मेरा भी घर यहां पर है, मुझपे क्या बीतती होगी। मेरा भी रेस्टोरेंट है कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ है और 15 लाख की सैलरी है। मेरा दर्द भी समझिए, मैं भी इंसान हूं और इस समाज में अकेली लड़की हूं। मुझे आप अटैक मत करिए कि कंगना जो है वो क्वीन ऑफ इंग्लैंड है और हमें कुछ करके देगी, ऐसा नहीं है।''
कंगना रनौत ने इसके अलावा कहा कि 10 हजार करोड़ रुपए का ऐलान केंद्र सरकार ने किया है और इस रिपोर्ट को लेने आईं हैं कि राज्य सरकार ने कितना काम किया है। कंगना रनौत का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनकी बातें सुनकर लोग हैरान हैं। कंगना रनौत फिल्म के साथ साथ नेता नगरी में भी काफी ध्यान दे रही हैं और हैरान भी होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications