Kangana Ranaut: केदारनाथ मंदिर पहुंची कंगना रनौत, जय महाकाल के लगाए नारे, लिया आशीर्वाद

Kangana Ranaut Visits Babe Kedarnath Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा ही सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं, हाल ही में कंगना ने कुछ फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके फैंस को जानकारी दी हैं कि वह केदारनाथ मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंची।
अक्षय कुमार के बाद कंगना पहुंची केदारनाथ-
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी भी हाल ही में केदानाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे थे, सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी। वहीं अब अभिनेत्री कंगना रणौत केदारनाथ धाम पहुंचीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बुधवार को बाबा केदारनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए, उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी है।
कंगना रनौत ने केदारनाथ मंदिर में अपना मत्था टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया है इसके साथ ही कंगना ने महादेव के दर्शन के बाद हर-हर महादेव का जयकारा भी लगाया। बैसे कंगना हमेशा ही किसी ना किसी मंदिर पर जाती रहती हैं और भगवान का आशीर्वाद लेती हैं, फैंस भी कंगना की इस बात से काफी खुश रहते हैं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरों पर प्यार लुटाते हैं।
कंगना रनौत का वर्कफ्रंट-
कंगना रनौत इन दिनों काफी व्यस्त चल रही हैं, अपने काम को लेकर क्योंकि कंगना रनौत की पाइपलाइट में कई सारी फिल्में हैं, जिनमें से कुछ पर एक्ट्रेस काम कर रही हैं और कुछ पर जल्द ही काम शुरु करेंगी। फिलहाल तो अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' के पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क को लेकर कंगना काफी बिजी हैं।
कंगना इसके साथ सर्वेश मेवाड़ा की तेजस और हॉरर कॉमेडी चंद्रमुखी 2 पर भी लगातार काम कर रही हैं। फैंस भी कंगना की फिल्मों का जमकर इंतजार कर रह हैं, सबसे ज्यादा इंतजार तो इमरजेंसी का हैं क्योंकि इसको लेकर काफी वक्त से अपडेट सामने आ रहा है और खबर है कि यह कंगना की सबसे बड़ी और शानदार फिल्मों में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications
