Video: आइरा खान के रिसेप्शन में सबसे खास कंगना का लुक, नौलख के हार के साथ पहना ऐसा घाघरा

Kangana Ranaut: सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान और नूपुर शिखरे का बीती रात मुंबई में शादी का रिसेप्शन था। इस शानदार रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर किक्रेट जगत और राजनेताओं तक कई लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अपने शानदार स्टाइल में पहुंची। इस पार्टी के दौरान कंगना ने जय श्री राम के जमकर नारे लगाए।
इरा खान के रिसेप्शन में पहुंची कंगना रनौत-
आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिखरे की शादी खूब चर्चा में बनी हुई है। बीती शाम मुबंई में कपल की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ। आमिर की बेटी की रिसेप्शन में सितारों ने अपने खास अंदाज से पार्टी की रौनक बढ़ाई। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं।
बैसे तो कम ही होता है कंगना रनौत के बॉलीवुड की किसी पार्टी या शादी में पहुंचे। परंतु बीती रात आमिर खान की बेटी इरा खान के रिसेप्शन में कंगना को देखा गया। इस दौरान कंगना ने बहुत ही प्यारी सी लंहगा चोली पहना था। कंगना का स्टाइल सबसे अलग और अच्छा था।
कंगना के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी का दिल जीत लिया। पेस्टल पिंक कलर के लहंगा-चोली में कंगना बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं मोतियां का नेकलेस, मांथे पर बिंदी, मिनिमल मेकअप के साथ कंगना ने अपना ये लुक कंप्लीट किया। जाहिर है कि हमेशा ही अपने अंदाज से फैंस को कंगना दीवाना बनाती रहती हैं।
एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां कंगना जय श्रीराम के नारे लगाती हुई नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही कंगना फोटोज क्लिक करवाने के लिए आईं, उन्हें देखकर पैपराजी जोर-जोर से जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। एक्ट्रेस ने भी रिप्लाई में जय सिया राम कहा। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देख फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
