..................... टूटा ऑफिस देख मायूस हुईं कंगना रनौत, BMC के खिलाफ कोर्ट में मामला- 22 सितंबर को सुनवाई kangana ranaut reach office after BMC demolish Bombay HC Adjourns Matter Till September 22 - Hindi Filmibeat

टूटा ऑफिस देख मायूस हुईं कंगना रनौत, BMC के खिलाफ कोर्ट में मामला- 22 सितंबर को सुनवाई

कंगना रनौत का शिवसेना के साथ जारी टकराव के बीच पाली हिल्स स्थित वह अपना टूटा हुआ दफ्तर देखने पहुंची। यहां कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी नजर आईं। 9 सितंबर को ही कंगना रनौत मुंबई पहुंची हैं। इस दौरान पहली बार कंगना अपना बीएमसी द्वारा तोड़े गए ऑफिस को देखने पहुंची। यहां से सामने आई कंगना रनौत की तस्वीरों में वह काफी मायूस दिखीं।

बीएमसी की कार्रवाई को लेकर कंगना रनौत ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई है। जिसे लेकर गुरुवार को सुनवाई भी हुई। हालांकि कंगना के वकील की ओर से कुछ वक्त और मांगा गया। वहीं दफ्तर पर की गई कार्रवाई को बीएमसी ने सही बताया। अब इस मामले पर अगली सुनवाई अब 22 सितंबर को होगी।

हाल में ही कंगना रनौत के मुंबई पाली हिल्स स्थित ऑफिस मणिकर्णिका फिल्म्स को अवैध निर्माण को बताते हुए बीएमसी ने बिल्डोजर चलाया। इसके खिलाफ कंगना ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई जिसके बाद अदालत ने बीएमसी की कार्रवाई पर स्टे लगा दिया।

वहीं बीएमसी की कार्रवाई के बाद कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। कंगना ने वीडियो शेयर कर सीधे उद्धव ठाकरे से कहा कि आज उनका घर टूटा है कल को उनका घमंड टूटेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X