कंगना रनौत ने किए पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन, सुरक्षा का काफिला साथ- PHOTOS में देखिए 'क्वीन' अतवार

मणिकर्णिका फेम कंगना रनौत ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंची। सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने ये जानकारी दी। इन तस्वीरों में मंदिर के प्रांगण में नजर आ रही हैं। उनके साथ सुरक्षा का काफिला भी दिख रहा है। टाइट सिक्योरिटी के साथ उन्होंने राधा-कृष्ण मंदिर के दर्शन किए।

सोशल मीडिया पर तस्वीरों को पोस्ट करते हुए बताया कि आज उन्होंने भगवान कृष्ण, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा के दर्शन किए। साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, हम सभी ने हमेशा ही भगवान कृष्ण को राधा के साथ देखा है लेकिन पुरी के इस विशाल मंदिर में कृष्ण अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ देखा है।

Kangana Ranaut

एक अन्य ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वसुदेव, हे नाथ नारायण वासुदेव हे नाथ नारायण वासुदेव। इसके साथ ही ढेर सारी फोटोज सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने शेयर कीं।

कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट कर जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने की चाहत जताई थी। उन्होंने मां के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि कुछ साल पहले मैंने माताजी के साथ काशीविश्वनाथ जी के दर्शन किए, मैंने सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए हैं, में चाहती हूँ कि २०२१ में केदारनाथ जाकर मेरे आठ ज्योतिर्लिंग के दर्शन हो जाएँ, अगले साल मैं पूरी जगन्नाथ भी जाना चाहती हूँ, और आप?

कंगना रनौत का पुरी में क्वीन लुक देखने को मिला। वह ऑफ व्हाइट अनारकली सूट में एकदम महारानी अवतार में नजर आईं। दर्शकों को जरूर क्वीन कंगना का ये लुक पसंद आया होगा।

कंगना रनौत का नया ठिकाना

कंगना रनौत का नया ठिकाना

हाल में ही कंगना रनौत स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप कू (KOO) पर अकाउंट बनाकर छाईं। कुछ ही दिनों में उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए हैं। कंगना ने भी फैंस को स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप्स के यूज करने का आग्रह किया।

ट्विटर से चल रही बहस

ट्विटर से चल रही बहस

पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत ट्विटर से पंगा लेती दिखी हैं। ट्विटर ने एक्ट्रेस के कुछ आपत्तिजनक ट्वीट्स को रिमूव कर दिये थे। ट्विटर ने इसे नियमों के खिलाफ बताया थे। इसके बाद कंगना रनौत ने ट्विटर के सीईओ को धमकी दी थी कि वह उनका जीना दुश्वार कर देंगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति पर बरसीं कंगना रनौत

अमेरिकी राष्ट्रपति पर बरसीं कंगना रनौत

हाल में ही कंगना रनौत ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर हमला किया। उन्होंने उन्हें चीन का पालतू तक कह दिया। दरअसल हाल में ही बाइडन ने चीन की तारीफ की थी और इसके बाद कंगना ने ये बयान दिया।

कंगना रनौत ने की टॉम क्रूज से तुलना

कंगना रनौत ने की टॉम क्रूज से तुलना

कुछ दिन पहले ही कंगना रनौत ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल हुईं। उन्होंने अपनी तुलना हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज से खुद की तुलना की। उन्होंने ये तक कहा कि वह उनसे बेहतर एक्शन करती हैं। जिसके बाद ट्विटर पर एक्ट्रेस की खूब खिंचाई हुईं।

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्में

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्में

जल्द ही कंगना रनौत की धाकड़ फैंस को थिएटर्स में देखने को मिलेगी। फिलहाल इसी फिल्म के काम पर वह बिजी चल रही हैं। इसके बाद उनकी थलाइवी, मणिकर्णिका रिटर्न्स जैसी फिल्में भी लिस्ट में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X