राजकुमार राव और कंगना रनौत की फिल्म- मेंटल है क्या- यहां जानें रिलीज डेट
कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'मेंटल है क्या' के पोस्टर्स को खूब पसंद किया गया है। अब फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। फिल्म 29 मार्च 2019 को रिलीज होगी। 'मेंटल है क्या' एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशन कर रहे हैं प्रकाश कोवेलामुदी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं एकता कपूर। फिल्म के पोस्टर्स में कंगना और राजकुमार काफी अलग अंदाज में दिख रहे हैं।
ऋतिक रोशन जैसे लोगों के साथ भी किसी को काम नहीं करना चाहिए
फिल्म की कहानी लंदन और मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। लेकिन फिल्म का प्लॉट क्या है फिलहाल किसी को नहीं पता है। फिल्म में अपने किरदार पर बात करते हुए कंगना ने कहा, उनका किरदार ऐसा है जिसे लेकर दर्शकों के लिए बताना मुश्किल रहेगा कि वाकई उसके साथ कुछ हुआ है या फिर यह महज उसका भ्रम है।

वहीं राजकुमार राव का कहना है कि मैंने फिल्म के बारे में सुना था तो मैं बस हैरान रह गया था। वहीं उनका कहना था कि फिल्म की कहानी सुनते ही मेरे होश उड़ गए। इससे बेहतर मुझे कुछ नहीं लगा, मैंने तुरंत हां कर दी। वहीं, एकता कपूर ने भी दोनों सितारों की जमकर तारीफ की है।
पहले यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। यानि की अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' के साथ क्लैश हो रही थी। लेकिन अब एक महीना आगे बढ़ा दिया गया है। कोई शक नहीं कि कंगना और राजकुमार की जोड़ी की वजह से यह फिल्म फैंस को काफी उत्साहित कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
