First Look, धमाकेदार पोस्टर के साथ शुरू हुई 300 करोड़ी फिल्म, 2019 हो गया बुक
'क्वीन' के बाद कंगना रनौत और राजकुमार राव एक बार फिर साथ आ रहे हैं। फिल्म का नाम है- 'मेंटल है क्या'.... हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म मेकर्स ने इसे लेकर एक तस्वीर ट्वीट कर जानकारी दी है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म में कंगना और राजकुमार का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। पोस्टर में दोनों काफी अलग दिख रहे हैं। इस लुक के बाद सोशल मीडिया पर ऐसा तहलका हुआ कि हर कोई इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

फर्स्ट लुक को मिले जबरदस्त रेस्पॉन्स को देखते हुए ये ये फिल्म अभी से ही 100 करोड़ी मानी जा रही है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है, जो फैंस के लिए वाकई गुड न्यूज है। माना जा रहा था कि 'मेंटल है क्या' एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशक कर रहे हैं प्रकाश कोवेलामुदी। फिल्म की कहानी लंदन और मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।
एकता ने मीडिया से बातचीत में फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा भी किया उन्होंने कहा कि यह फिल्म दो शैलियों का मिश्रण है और ऐसे में अच्छा होगा अगर इसे 'थ्रिलर कॉमेडी' फिल्म कहा जाए। फिल्म की शूटिंग इस महीने शुरू हो जाएगी और पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में होगी.. और फिर लंदन। फिल्म 2019 में रिलीज हो सकती है। बहरहाल, यहां जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
