क्वीन के बाद कंगना और राजकुमार राव इस थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्टर इन दिनो देखने को मिल रहे है और कुछ स्टार तो ऐसे भी है जिन्होने अपने करियर की शुरुआत साइड एक्टर्स की तरह से की थी। इन दिनो वही एक्टर्स फिल्मों के लीड रोल में नजर आ रहे है और उनको कई अवॉर्ड्स मिल चुके है और उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है।
उन्ही कुछ स्टार्स में कंगना रनौत और राजकुमार राव जैसे एक्टर शामिल है। रामकुमार राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में छोटे छोटे रोल किए थे पर इस समय उनको फिल्मों में लीड रोल में देखा जाता है। हाल ही में आई फिल्म बरेली की बर्फी के लिए राजकुमार राव को अवार्ड भी मिले है।

इसके साथ ही बात करें कंगना रनौत की तो उनकी एक्टिंग को तो दुनिया जानती है और उनको काफी पसंद भी करती है। कंगना रनौत ने एक्टिंग की फील्म मे जब कदम रखा था तब उनको कोई हेल्प करने वाला नही था और कंगना बिना गॉडफादर के स्टार बन गई थी।
कंगना रनौत इस समय अपनी सोलो फिल्में करना ज्यादा पसंद करती है जिनमे उनकी ही लीड रोल होता है। राजकुमार राव और कंगना रनौत को सबसे पहले फिल्म क्वीन मे देखा गया था और दोनो की एक्टिंग को काफी पसंद भी किया गया था।
हाल ही में आ रही खबर में पता चला है कि आने वाली फिल्म में कंगना और राजकुमार एक बार फिर से साथ मे नजर आ सकते है। खबरों की माने तो प्रकाश कोवेलामुडी के निर्देशन में बन रही एक थ्रिलर फिल्म के लिए दोनो एक्टर्स ने हामी भी भर दी है।
इस समय दोनो स्टार्स अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है और खत्म होते ही वो इस नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरु कर देगे। आपको बता दे कि इस समय राजकुमार राव फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा कि शूटिंग में व्यस्त और इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, सोनम कपूर, जूही चावला भी नजर आएंगे।
कंगना रनौत भी अपनी फिल्म मणिकर्णिका मे बिजी है। राजकुमार राव ने एक बार एक इंटरव्युव में कहा था कि क्वीन की शूटिंग के दौरान ही उनकी और कंगना की काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। कंगना के बारे में खुलासा करते हुए राजकुमार ने कहा कि कंगना को खुश करना काफी आसान है।
बता दे कि कंगना जिस फिल्म की शूटिंग कर रही है वो रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है और इस फिल्म के विरोध की आग उठती हुई दिखाई दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications