कंगना रनौत की जयललिता बायोपिक से First Pics, देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे और दम घुट जाएगा

Recommended Video

Kangana Ranaut's Prosthetic make up for Jayalalithaa's biopic Thalaivi will SHOCK you | FilmiBeat

कंगना रनौत जयललिता बायोपिक थलाईवी पर काम शुरू कर चुकी हैं। और फिल्म के लुक टेस्ट के लिए कंगना रनौत अमरीका पहुंच चुकी हैं। कंगना के जयललिता लुक पर काम शुरू हो चुका है और इसकी तस्वीरें खुद कंगना रनौत की बहन रंगोली ने शेयर की। तस्वीरों में कंगना रनौत को कोई पहचान ही नहीं पाएगा।

दरअसल, फिल्म के लिए कंगना रनौत को प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल करना है और इस मेकअप को तैयार करने की विधि भी बहुत ज़्यादा कठिन होती है।

kangana-ranaut-preps-up-for-prosthetics-for-jayalalitha-biopic

इन तस्वीरों में कंगना रनौत किसी मास्क से ढंकी बैठी हैं और उन्हें हिलना डुलना बिल्कुल भी मना है। रंगोली ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि जो तस्वीर देखकर हम लोगों को घुटन हो रही है, कंगना उससे गुज़र रही है। लेकिन यही तो एक अच्छे एक्टर की पहचान होती है।

गौरतलब है कि जयललिता बायोपिक के लिए कंगना को मोटी रकम दी जा रही है। फिल्म अगले साल रिलीज़ हो रही है और माना जा रहा है कि ये फिल्म कंगना रनौत के करियर की दिशा पलट सकती है।

फिल्म एक साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी में बनाई जा रही है। खबरों की मानें तो फिल्म में जयललिता का रोल पहले विद्या बालन को ऑफर किया गया था जो दूसरे प्रोजेक्ट्स के कारण ये फिल्म नहीं कर पाईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X