..................... Kangana Ranaut predicts Alia Bhatt's Gangubai 200 crore budget will go waste | कंगना रनौत ने बताया गंगूबाई लगाएगी 200 करोड़ को आग - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने की आलिया भट्ट की गंगूबाई बॉक्स ऑफिस भविष्यवाणी: 200 करोड़ को आग लगेंगे, अजय देवगन को मारा ताना

कंगना रनौत को हमेशा से ही सुर्खियों में रहने आता है। खासतौर से तब जब कंगना रनौत का कोई नया प्रोजेक्ट दर्शकों के सामने आना हो। अब कंगना रनौत का रियलिटी शो 25 फरवरी से शुरू होने जा रहा है और इसी दिन रिलीज़ हो रही है आलिया भट्ट की संजय लीला भंसाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी।

अब कंगना रनौत ने इस फिल्म पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पहले भी कंगना इस फिल्म के प्रमोशन से नाखुश थीं जहां छोटे छोटे बच्चे एक सेक्स वर्कर के डायलॉग्स पर रील बना रहे थे।

kangana-ranaut-predicts-alia-bhatt-gangubai-box-office-200-crore-will-burn-takes-a-dig-at-ajay-devgn

अब कंगना रनौत ने इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस का भविष्य बताते हुए गंगूबाई काठियावाड़ी का रिज़ल्ट भी बता दिया है और फिल्म को बुरी तरह फेल भी कर दिया है। इसी के साथ कंगना रनौत ने करण जौहर से लेकर फिल्म के हीरो अजय देवगन और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर भी अपनी आग बरसाई है।

200 करोड़ फूंक जाएंगे

200 करोड़ फूंक जाएंगे

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया की फिल्म के बारे में अपने विचार शेयर करते हुए कहा - इस हफ्ते, बॉक्स ऑफिस पर एक पापा की परी जिसे अभी भी ब्रिटिश पासपोर्ट रखने का शौक है, 200 करोड़ रूपये को आग लगा देगी। केवल इसलिए कि पापा सबको ये बताना चाहता है कि ये बेवकूफ जो कि रॉमकॉम करती है, उसे एक्टिंग भी आती है।

फिल्म की सबसे बड़ी खामी

फिल्म की सबसे बड़ी खामी

कंगना रनौत ने आगे लिखा - इस फिल्म की सबसे बड़ी कमी है इस फिल्म की कास्टिंग। ये नहीं सुधरेंगे। किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए जब हमारी स्कीन पर साउथ और हॉलीवुड की फिल्में कब्ज़ा कर लेती हैं। बॉलीवुड तब तक अपनी तबाही देखता रहेगा जब तक फिल्मों के माफिया के पास पावर है।

करण जौहर पर साधा निशाना

करण जौहर पर साधा निशाना

कंगना रनौत ने करण जौहर पर निशाना साधते हुए कहा कि पापा जो ने इस पूरी इंडस्ट्री के काम करने के तरीके में ज़हर भर दिया है। ये लोगों को भावुक करता है और उनसे अपना काम निकलवाता है। करण जौहर पर निशाना साधते हुए कंगना ने लिखा - ये अपने खोजे गए एवरेज कलाकारों को शानदार आर्टिस्ट के मत्थे मढ़ देता है।

भंसाली और अजय देवगन पर निशाना

भंसाली और अजय देवगन पर निशाना

भंसाली और अजय देवगन पर निशाना साधते हुए कंगना रनौत ने लिखा - इस हफ्ते हम देखेंगे कि कैसे पापा जो बड़े डायरेक्टर्स को फंसा करे अपने एवरेज टैलेंट को उनकी फिल्में दिलवाकर उन्हें प्रमोट करते हैं। वहीं इस हफ्ते आप ये भी देखिएगा कि कैसे इतना बड़ा डायरेक्टर और इतना बड़ा एक्टर, इस पापा जो के जाल में फंसे हैं। पापा जो को इतना महत्त्व देना बंद करना होगा। (यहां पापा जो का मतलब है करण जौहर जिन्हें प्यार से सब Kjo बुलाते हैं)

साधा था निशाना

साधा था निशाना

इससे पहले, कंगना रनौत ने गंगूबाई के प्रमोशन पर भी निशाना साधा था। कंगना ने एक छोटी सी बच्ची का मुंह में बीड़ी डाले वीडियो शेयर किया था और पूछा था कि क्या इतनी छोटी सी बच्ची को मुंह में बीड़ी लेकर एक सेक्स वर्कर के डायलॉग बोलना शोभा देता है। क्या इनके मां बाप को इतने छोटे बच्चों के ऐसे रील बनाने चाहिए?

सेक्स वर्कर की कहानी गंगूबाई

सेक्स वर्कर की कहानी गंगूबाई

कंगना रनौत ने साथ में ये भी लिखा कि गंगूबाई एक सेक्स वर्कर की कहानी है जो केवल इसलिए पावर में आ पाई क्योंकि वो नेहरू को लड़कियां सप्लाई करती थी। क्या ऐसी कहानी देखने की हमें ज़रूरत भी है?

बुलाती हैं चमची

बुलाती हैं चमची

गौरतलब है कि कंगना और आलिया में काफी समय से कोल्ड वॉर है। इसका कारण क्या है ये खुद आलिया भी नहीं जानतीं। हद तो तब हो गई जब एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि आलिया की कोई आवाज़ नहीं हैं। वो केवल करण जौहर की चमची हैं। लेकिन आलिया ने कभी कंगना की बातों का कोई जवाब नहीं दिया है। इस बार भी आलिया केवल अपने काम पर फोकस कर रही हैं और हमेशा की तरह उन्होंने कंगना की बातों को इग्नोर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X