इस सुपरस्टार हिरोइन ने ट्विटर पर की उर्फी जावेद की जमकर तारीफ, खुद एक्ट्रेस भी रह गईं हैरान

Recommended Video
उर्फी जावेद अक्सर अपनी फैशन सेंस और आउटफिट की वजह से खबरों में रहती हैं। उर्फी जावेद को कपड़ों की वजह से अक्सर ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन, अब उर्फी जावेद को एक ऐसी शख्सियत से उनके फैशन सेंस के लिए तारीफ मिली है कि, खुद उन्हें भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि उन्हें अपने फैशन सेंस के लिए सराहा जा रहा है। दरअसल, उर्फी जावेद की तारीफ कंगना रनौत ने ट्विटर पर की है।
दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे के ट्वीट पर रिप्लाई कर रहे हैं। कंगना ने अब उर्फी जावेद को प्योर और डिवाइन कहा है। कंगना के मुंह से तारीफ सुनकर उर्फी जावेद ने भी उन्हें रिप्लाई किया। उर्फी जावेद ने यह भी माना कि, भले दोनों के राजनीतिक विचार नहीं मेल खाते हैं लेकिन, वो कंगना रनौत का सम्मान करती हैं।
बता दें कि, पिछले दिनों कंगना रनौत और उर्फी जावेद में ट्विटर पर बहस हो गया था। कंगना रनौत ने खान एक्टर्स को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद उर्फी जावेद ने कहा था कि सिनेमा को धर्म के आधार पर बांटना सही नहीं है। इसके बाद कंगना रनौत ने उर्फी जावेद से कहा था कि प्रधानमंत्री से अनुरोध किया जाना चाहिए कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड हो। जिस पर उर्फी जावेद ने भी पलटवार किया था।

क्या कहा था उर्फी ने...
उर्फी जावेद ने कहा था कि, उनके लिए शायद यूनिफॉर्म सिविल कोड सही आइडिया नहीं होगा क्योंकि वो पॉपुलर ही कपड़ों की वजह से हैं। वहीं, अब कंगना रनौत ने उर्फी के इस कॉमेंट पर अपना जवाब दिया है। कंगना रनौत का यह रिप्लाई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंगना रनौत ने उर्फी जावेद को महारानी अक्का की कहानी बताई है।

कंगना ने लिखी कहानी
कंगना रनौत ने कहा- भारत में महादेवी अक्का नाम की रानी थी जो शिव को अपने पति से भी पहले प्यार करती थी। कोर्ट ने उनसे कहा था कि अगर वो पति से पहले शिव से प्यार करती हैं तो उन्हें कुछ नहीं लेना चाहिए। महारानी अक्का ने अपने सारे कपड़े महल में उतार दिए और निकल गई। इसके बाद उन्होंने कभी कपड़े नहीं पहने।

कंगना ने की तारीफ
आगे कंगना रनौत ने कहा- यह खुद की अभिव्यक्ति है। महादेवी अक्का कन्नड़ साहित्य की चमकती हुई सितारा हैं। वो जंगलों में रही और कभी कपड़े नहीं पहने। किसी को अपने शरीर को लेकर शर्मिंदा मत महसूस कराने दो। तुम सच्ची और बेहद खूबसूरत हो। तुम्हें ढेर सारा प्यार।'

उर्फी ने भी किया रिप्लाई
उर्फी जावेद ने कंगना के रिप्लाई पर कॉमेंट करते हुए कहा- भले हमारे राजनीतिक विचार अलग-अलग हैं लेकिन, इस महिला के लिए मेरे मन में सम्मान जाग गया है। वहीं, कंगना ने उनसे कहा- मैं एक संवेदनशील और समझदार और गैर राजनीतिक शख्स हूं। मुझे कई बार राजनीति ज्वाइन करने के लिए कहा गया लेकिन मैंने मना किया। जो लोग मुझे पसंद नहीं करते वो अपनी बात को सही साबित करने के लिए मेरी राजनीतिक विचारधारा का तर्क देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications